एक्सप्लोरर

नौकरी जाने से चिंतित दुग्ध संघ के कर्मचारियों को CM मोहन यादव का भरोसा, मुख्यमंत्री ने की ये घोषणा

Ujjain News: मुख्यमंत्री मोहन यादव दुग्ध संघ कर्मचारियों के बीच उज्जैन पहुंचे. उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ को बढ़ावा देने और किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार भरपूर कोशिश कर रही है.

MP News: मध्य प्रदेश दुग्ध संघ में काम करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने मंच से ऐलान किया है कि दुग्ध संघ के कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर नौकरी से नहीं निकाला जाएगा.

उन्होंने आश्वासन दिया कि दुग्ध संघ पर अतिरिक्त बोझ की भरपाई राज्य सरकार करेगी. उज्जैन में दुग्ध संघ के कर्मचारियों अधिकारियों ने समस्याओं और मांगों के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बुलाया था. उन्होंने ऐलान किया कि दुग्ध संघ के कर्मचारियों और अधिकारियों की जायज मांगों को मान लिया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध संघ को बढ़ावा देने और किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार भरपूर कोशिश कर रही है. दुग्ध संघ सरकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों को बोनस वितरण करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा दूध उत्पादन के क्षेत्र में भी मध्य प्रदेश को नंबर वन बनाने की है. उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से छोटा राजस्थान में मध्य प्रदेश के मुकाबले दूध का उत्पादन ज्यादा होता है. उन्होंने कहा कि किसानों को साल भर में कम से कम 50 हजार दूध उत्पादन का बोनस मिलना चाहिए.

दुग्ध संघ के कर्मचारियों को क्या मिला मुख्यमंत्री से आश्वासन?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सांची ढाई लाख लीटर दूध सप्लाई कर रहा है. टर्नओवर 10 लाख लीटर तक पहुंचना चाहिए. सरकार दुग्ध संघ की हर मदद करने को तैयार है. उन्होंने कहा कि जो दुग्ध संघ का मुनाफा डेढ़ करोड़ रुपए है, उसे बढ़ाकर कम से कम 10 करोड़ होना चाहिए, तब जाकर किसानों को भी लाभ मिलेगा. बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने दुग्ध संघों का संचालन अगले पांच साल के लिए एनडीडीबी को सौंपने का करार किया है. करार होने के बाद दूग्ध संघ से जुड़े कर्मचारियों को नौकरी जाने की चिंता सता रही है. 

ये भी पढ़ें-

'जन्मदिन पर फूंककर थूका हुआ केक...', MP के मंत्री ने अंग्रेजी मीडियम की पढ़ाई पर उठाये सवाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget