एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के 90 हजार छात्रों को अब तक नहीं मिला लैपटॉप, जीतू पटवारी वोले, 'एक-एक करके...'

MP News: मध्य प्रदेश के करीब 90 हजार छात्रों को मेधावी योजना का लाभ नहीं मिला है. कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार जल्द छात्रों से किया अपना वादा पूरा करे.

मध्य प्रदेश में 12वीं क्लास में 75 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को मेधावी योजना के तहत 25 हजार रुपए या लैपटॉप देने की योजना शुरू की गई थी. शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में इसकी शुरुआत हुई थी. पिछले साल शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड मैदान पर एक बड़ा कार्यक्रम किया था. इसमें उन्होंने 78 हजार छात्र-छात्राओं के खाते में लैपटॉप के लिए कुल 196 करोड़ रुपये भेजे थे. साथ ही ये भी कहा था कि अगले साल से स्कूटी और एमपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई बोर्ड के छात्र-छात्राओं को भी लैपटॉप दिया जाएगा.

90 हजार छात्रों को इंतजार

लेकिन 2023-24 के मेधावी छात्रों को अभी तक लैपटॉप नहीं मिला है. प्रदेश के करीब 90 हजार छात्रों को मेधावी योजना के तहत लैपटॉप मिलना है. अब छात्र कभी कलेक्टर कार्यालय तो कभी मंत्री के बंगले के चक्कर काटते दिखाई दे रहे हैं.

छात्रों की सरकार से अपील

भोपाल सहित अन्य जिले के छात्रों का कहना है कि सरकार से गुहार है कि अपना वादा पूरा करे. हम इंतज़ार कर रहे हैं. अब हम कॉलेज में हैं. लैपटॉप ना होने से तकनीक में भी पिछड़ रहे हैं. हमारे परिवार की स्थिति भी ऐसी नहीं है कि तुरंत लैपटॉप खरीद सकें.  

कांग्रेस ने खोला मोर्चा

इस योजना को लेकर कांग्रेस ने मोहन यादव सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि सरकार अपना वादा पूरा करें. कांग्रेस के विधायक अब अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में सांकेतिक रूप से मेधावी छात्राओं को स्कूटी और लैपटॉप वितरित करेंगे. इसकी तस्वीर भी धार जिले में दिखाई दी. यहां एक छात्रा को स्कूटी दी गई.

जीतू पटवारी क्या बोले? 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मोहन यादव एक-एक करके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं को बंद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के ही मुख्यमंत्री थे पाकिस्तान की नहीं.

मंत्री ने क्या कहा?

मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरण करने पर सरकार को 225 करोड़ रुपये की राशि का खर्च आएगा. हालांकि यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि लाडली बहनों को दी जाने वाली राशि के चलते प्रदेश के छात्रों को लैपटॉप नहीं मिल रहा. मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि हमारी सरकार की जो भी योजना है उसका पूरी तरह से पालन होगा.

बीजेपी नेता को बेच दी ट्रस्ट की जमीन? पद से हटाए गए कांग्रेस के शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget