एक्सप्लोरर

Indore: भड़के आशिक ने भिखारी नहीं मुर्दे के खून का युवती को लगाया था इंजेक्शन, 6 महीने तक फ्रीज में रखा ब्लड

Indore News: इंदौर में सनकी आशिक ने बातचीत बंद करने पर डराने वाली करतूत की है. सरकारी हॉस्पिटल से मुर्दे का खून लेकर अपनी गर्लफ्रेंड को लगवा दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में बीते दिनों एक सनसनीखेज वारदात हुई थी, जिसमें एक सिरफिरे आशिक ने बातचीत बंद करने के बाद लड़की को संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया था. इस मामले में आरोपी युवक ने पहले पुलिस को गुमराह किया और कहा कि भूतेश्वर महादेव मंदिर के सामने बैठे एक भिखारी का खून निकालकर उसने युवती को लगाया है. वहीं पुलिस जब भिखारी के पास पहुंची और उससे पूछताछ की, तो पुलिस के होश भी उड़ गए.

दरअसल आरोपी ने जिस खून का इंजेक्शन लड़की को लगाया था, वह इस भिखारी का नहीं था. अब पुलिस के सामने बड़ा सवाल यह था कि यह खून आखिर है किसका? ऐसे में पुलिस ने फिर सख्ती के साथ आरोपी से पूछताछ शुरू की. वहीं इस पूछताछ के बाद इस केस में एक नया खुलासा हुआ. पुलिस को पता चला कि जो खून युवती को चढ़ाया गया, वह भिखारी का नहीं बल्कि एक मुर्दे का खून था.

मुर्दे का खून किया चोरी
बता दें युवक ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसने इंदौर के ही एक सरकारी हॉस्पिटल से एक मुर्दे का खून एक महिला की मदद से लिया था. इस मामले में खुलासा होने के बाद अब पुलिस उसे मुर्दे की तलाश कर रही है, जिसका खून निकाल कर युवती को चढ़ाया गया था. खून निकालने से लेकर लगाने तक की कड़ी को भी पुलिस जोड़ रही है. वहीं इस बीच करीब पांच आरोपियों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जिसमें से दो अभी फरार चल रहे हैं.

खून चुराने वाली महिला गिरफ्तार
इस पूरे मामले में एक सफाईकर्मी महिला को पुलिस ने पकड़ा है, जो अपने पति के कहने पर मुर्दे का खून लेकर आई थी. फिलहाल इस मामले में इंदौर पुलिस मनोरमा राज टीवी हॉस्पिटल से चुराए गए खून की जांच कर रही है.  पुलिस ने इस मामले में अस्पताल से करीब 6 महीने का रिकॉर्ड मांगा है. पुलिस को आशंका है कि यहां खून बेचने का रैकेट भी चल रहा है. वहीं ब्लू रॉयल चुराने वाली आरोपी महिला सफाईकर्मी संगीता कंडारे को पुलिस ने एक बार फिर रिमांड पर लिया है.

दो अरोपी फरार
बता दें इस मामले में कुल सात आरोपी हैं. इस मामले का मास्टरमाइंड किशोर पुरी है, जिसने छह अन्य लोगों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में रोशन और आकाश दो आरोपी  फरार हैं, जिन्होंने लड़की को इंजेक्शन लगाया था. आरोपी किशोर कोरी ने बताया कि उसने करीब 6 महीने पहले यह इंजेक्शन खून से भरा हुआ लिया था और उसे फ्रिज में रख दिया था. 6 महीने तक वह मौके का इंतजार करता रहा और आखिरकार उसे 12 मार्च को यह मौका मिल गया.

उसने दो लोगों को इस बात के लिए पांच हजार रुपये दिए और भरे बाजार में युवती को इंजेक्शन लगवा दिया. डीपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि इसमें कुछ इन्वेस्टिगेशन पर जांच बाकी हैं, जैसे कि एक तो किस आदमी का ब्लड सैंपल आरोपियों ने कलेक्ट किया है. उसके बारे में हॉस्पिटल से बीते 6 महीने में मरे सभी लोगों की डिटेल्स मांगी गई है. मास्टरमाइंड किशोर कोरी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए है, जबकि दो अभी फरार हैं.  

ये भी पढ़ें

MP News: कूनो में विदेशी से ज्यादा हुई देशी चीतों की संख्या, भारत में जन्मे चीतों की संख्या 14 हुई

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget