एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: बचपन से कांग्रेसी रहे रामलाल मालवीय ने क्यों छोड़ी पार्टी, BJP में जाने के बाद बताई असली वजह

MP Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस से तीन बार के विधायक रामलाल मालवीय ने बीजेपी ज्वाइन करने पर कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश नायक ने कहा कि इन्हीं नेताओं के नेतृत्व में पार्टी लगातार चुनाव हार रही थी.

MP Lok Sabha Chunav 2024: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले में तीन बार कांग्रेस के बैनर तले विधायक रह चुके कांग्रेस नेता रामलाल मालवीय ने पार्टी से किनारा कर बीजेपी का दामन थामने का बड़ा कारण बताया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनदेखी के कारण कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. रामलाल मालवीय ने आरोप लगाते हुए कहा कि जीतू पटवारी के अध्यक्ष बनने के बाद सीनियर नेताओं की अनदेखी हो रही है. उन्हें क्षेत्र का विकास करना है इसलिए उन्होंने बीजेपी का दामन थामा है.

3 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके है मालवीय
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर उज्जैन जिले की घटिया विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके रामलाल मालवीय ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. मालवीय ने एबीपी न्यूज़ से चर्चा के दौरान बताया कि वह बचपन से ही कांग्रेस की राजनीति करते आए हैं. उन्हें कांग्रेस ने 6 बार विधायक का टिकट दिया और उन्होंने तीन बार विधायक का चुनाव जीता है. मालवीय ने कहा जब से जीतू पटवारी प्रदेश अध्यक्ष बने हैं वह सीनियर नेताओं के अनदेखी कर रहे हैं. 

अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने लिए थामा बीजेपी का दामन
रामलाल मालवीय ने कहा कि उज्जैन जिले में जब भी कांग्रेस कोई फैसला लेती थी तो सीनियर नेताओं से पूछताछ जरूर होती थी. उज्जैन लोकसभा सीट का टिकट फाइनल होने तक किसी प्रकार की राय शुमारी नहीं हुई. टिकट फाइनल होने के बाद भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने किसी प्रकार की कोई जिम्मेदारी नहीं दी. वह अकेले ही खुद को सक्षम मान रहे हैं, इसलिए घर बैठने से अच्छा हमने क्षेत्र के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने के लिए बीजेपी का दामन थाम लिया है.

इन्हीं नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार हार रही थी चुनाव
वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक ने कहा कि अभी जो नेता कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में जा रहे हैं वह अस्थिर विचारधारा से प्रभावित थे. इसके अलावा लाभ-हानि का हिसाब लगाकर पार्टी बदल रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इन्हीं नेताओं के नेतृत्व में पहले चुनाव हार चुके हैं. जो नेता ऐसे वक्त में कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में जा रहे हैं वह अब बीजेपी में अस्थिरता का भाव उत्पन्न करेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में कोई हानि नहीं पहुंचेगी. 

‘कांग्रेस छोड़ी तो मन दुखी था’
कांग्रेस के पूर्व विधायक रामलाल मालवीय ने यह भी कहा कि जब कांग्रेस का दामन छोड़ रहे थे उस समय मन काफी दुखी था मगर क्षेत्र के विकास और अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना उनकी मजबूरी भी बन गया था. वे घटिया क्षेत्र का संपूर्ण विकास करना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election: पीएम मोदी जबलपुर में आज करेंगे रोड शो, महाकौशल की इन सीटों पर डालेंगे प्रभाव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget