एक्सप्लोरर

इंदौर में वोटिंग से पहले कांग्रेस का मेगा अभियान! NOTA के समर्थन में लगाए जाएंगे 2 लाख स्टीकर्स

Indore Lok Sabha Elections: 13 मई को वोटिंग पहले कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता नोटा के समर्थन में लोगों को एकजुट कर रहे हैं. इसी सिलसिले में इंदौर में गाड़ियों पर 2 लाख स्टीकर लगाने की शुरुआत की गई.

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में कांग्रेस (Congress) के बैनर तले 'लोकतंत्र बचाओ समिति' द्वारा आज बुधवार (8 मई) को नोटा जनजागरण अभियान चलाया गया. आज यशवंत रोड चौराहा सहित अन्य चौराहों पर गाड़ियों और बसों पर नोटा के स्टिकर लगाए जिस पर "मेरा वोट नोटा को" लिखा था. इस तरह के करीब दो लाख स्टीकर पूरे जिले में लगाए जाएंगे.  

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल ने बताया कि नोटा को लेकर आज जनजागरण अभियान चलाया गया. इसके तहत शहर के यशवंत रोड चौराहा सहित अन्य चौराहों पर लोकतंत्र बचाओ समिति द्वारा टू व्हीलर,फोर व्हीलर और बसों पर नोटा का प्रचार करने के लिए स्टिकर लगाए गए. इस पर लिखा था "मेरा वोट नोटा को" नेताओ ने बताया कि यह स्टिकर पूरे शहर और जिले में दो लाख के करीब लगाए जाएंगे.

देवेंद्र सिंह यादव और सन्नी राजपाल ने बताया कि जिस तरीके से बीजेपी ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी को चुराकर लोकतंत्र की हत्या की है. इससे पूरे देश और प्रदेश में बीजेपी की आलोचना हो रही है. वहीं उनकी वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन ने भी यह कहा है कि 'मुझे लोगों के फोन आ रहे हैं कि नोटा पर वोट करेंगे, बीजेपी को नहीं करेंगे.' इससे यह साबित होता है कि बीजेपी की पूरे देश में छवि खराब हो चुकी है और अब जनता भी नोटा पर वोट करने के लिए आतुर है.

कांग्रेस ने नोटा को समर्थन देने की बात कही  
इंदौर की राजनीति में अजीब से हालात पैदा हो गए हैं. इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति के पार्टी छोड़ देने के बाद और नामांकन फार्म वापस लेने के बाद कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता लोगों से नोटा पर वोट देने के लिए कह रहे हैं. कांग्रेस का मानना है कि अब इंदौर के लोगों को इसका जवाब देना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा नोटा का समर्थन करना चाहिए.

वहीं आगामी 13 मई को इंदौर में वोटिंग है. इससे पहले कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता नोटा के समर्थन में लोगों को एकजुट कर रहे हैं. इसी सिलसिले में आज इंदौर में वाहनों पर दो लाख स्टीकर लगाने की शुरुआत की गई. बता दें जो स्थिति इंदौर में बनी है, उसके बाद कांग्रेस बीजेपी पर अपने प्रत्याशी के अपहरण का आरोप लगा रही है. वहीं बीजेपी का कहना है कि लोग आगे आकर भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित हुए हैं और पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं. इसमें आरोप-प्रत्यारोप की कोई बात नहीं है.

ये भी पढ़ें: Jabalpur: गर्भवती पत्नी की हत्या करने वाले शख्स पर फूटा ससुराल वालों का गुस्सा, कोर्ट में किया जानलेवा हमला

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget