एक्सप्लोरर

MP Lok Sabha Election: मुरैना में बीजेपी-कांग्रेस पर जमकर बरसीं मायावती, कहा- 'दोनों पार्टी एक ही...'

Lok Sabha Elections 2024: बीएसपी की मायावती ने मुरैना की रैली में बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि ये एक ही हैं और बीएसपी को कमजोर करने के लिए अन्य पार्टियां बनाई हैं.

Third Phase Of Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में तीसरे और चतुर्थ चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आज से मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय नेताओं की एंट्री हो गई है. बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती आज रविवार को मध्य प्रदेश के मुरैना पहुंची, जहां रैली को संबोधित किया. 

अपने संबोधन के दौरान बसपा प्रमुख मायावती बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर बरसी. बता दें मुरैना के  मेला मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान मायावती ने ग्वालियर, मुरैना और भिंड लोकसभा से बसपा प्रत्याशियों के समर्थन मांगा.  मुरैना में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस एक ही हैं. 

'बीएसपी को कमजोर करने के लिए  निकाला रास्ता'
उन्होंने कहा कि उत्तर में चार बार बीएसपी के नेतृत्व में सरकार बनी. जब चौथी बार अकेले बलबूते हमारी सरकार बनी, तब कांग्रेस, बीजेपी और दूसरी जातिवादी पार्टियों ने एक होकर बीएसपी को कमजोर करने के लिए रास्ता निकाला. इन्होंने स्वार्थी और बिकाऊ किस्म के लोगों को तोड़ा. इन्हें आगे कर छोटे संगठन बनवा दिए और बीएसपी के मुकाबले में ले गए. 

'बात बाबा साहेब की करते हैं, काम गांधी जी का करते हैं'
ग्वालियर में बिकाऊ और स्वार्थी लोग हैं मायावती ने बगैर नाम लिए कहा कि ग्वालियर में भी एक दो ऐसे स्वार्थी और बिकाऊ लोग हैं, जिन्होंने कांग्रेस और बीजेपी का मकसद पूरा किया, जब लगा कि बीएसपी कमजोर हो गई, तब कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी का दामन थाम लिया. मायावती ने कहा कि ये बात बाबा साहेब की करते हैं, काम गांधी जी का करते हैं, उनसे सावधान रहना है.

'कांग्रेस को सत्ता से होना पड़ा है बाहर'
गलत नीतियों के कारण कांग्रेस सत्ता से बाहर मायावती ने कहा कि आजादी के बाद केंद्र और देश के अधिकांश राज्यों में सत्ता कांग्रेस के हाथ में केंद्रित रही है. दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग विरोधी गलत नीति और कार्यप्रणाली की वजह से कांग्रेस को केंद्र और काफी राज्यों की सत्ता से भी बाहर होना पड़ा है. यही स्थिति इनकी सहयोगी पार्टी की भी रही.  

'महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान हैं'
फ्री राशन से भला नहीं होने वाला मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार पिछले कुछ समय से गरीब परिवारों को अस्थायी तौर पर फ्री में थोड़ी खाद्य सामग्री दे रही है. इससे इनका भला नहीं होने वाला. इनकी समस्या देश में हर हाथ को काम देने से दूर हो सकती है. महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान हैं.

ये भी पढ़ें: Indore News: मतदान के लिए 'पैडल फॉर वोट' का आयोजन, मतदाताओं को वोटिंग के लिए किया प्रेरित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget