एक्सप्लोरर

MP Lok Sabha Election 2024: एमपी में 2 दिन बाद थम जाएगा पहले चरण का चुनावी शोरगुल, इन सीटों पर BJP-कांग्रेस ने तेज किया प्रचार

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में पहले चरण में छह सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा. ऐसे में 17 अप्रैल की शाम 6 बजे से इन सीटों पर चुनावी शोरगुल पूरी तरह से थम जाएगा.

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में चार चरणों में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के पहले चरण की तारीख नजदीक आ गई है. पहले चरण में 19 अप्रैल को छह सीटों के लिए मतदान होना है. पहले चरण के मतदान के लिए दो दिन बाद चुनावी शोरगुल थम जाएगा. 17 मई की शाम छह बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी. ऐसे में इन छह सीटों पर अब बीजेपी-कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने तैयारियां और तेज कर दी है.
 
बता दें मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में मतदान होना है. पहले चरण में प्रदेश की छह सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा. ऐसे में वोटिंग में अब महज चार दिन ही शेष बचे हैं. इससे पहले 17 अप्रैल की शाम 6 बजे से इन सीटों पर चुनावी शोरगुल पूरी तरह से थम जाएगा. इन छह सीटों पर अब तक बीजेपी और कांग्रेस पूरा दमखम लगा चुकी है. 

पहले चरण का मतदान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम डॉक्टर मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक दिग्गज इन सीटों पर चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं. पहले चरण में 6 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को मतदान होगा. 

पहले चरण के लिए अधिसूचना 20 मार्च को जारी की गई थी, जबकि इसी दिन से नामांकन पत्र दाखिल किए गए. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम डेट 27 मार्च निर्धारित थी. 28 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई थी. इन सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है. 

दूसरे चरण का मतदान
दूसरे चरण में सात लोकसभा संसदीय क्षेत्रों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल में 26 अप्रैल को मतदान होगा. इस चरण के लिए अधिसूचना 28 मार्च को जारी की गई थी. इसी दिन से नामांकन पत्र दाखिल किए गए. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम डेट 4 अप्रैल निर्धारित थी. 

तीसरे चरण का मतदान
तीसरे चरण में प्रदेश की 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल एवं राजगढ़ में 7 मई को मतदान होगा. इस चरण के लिए अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी की गई थी. प्रत्याशियों को 19 अप्रैल तक की तारीख दी गई है. 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी. प्रत्याशी 22 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे. मतदान 7 मई को होगा.

चौथे चरण का मतदान
चौथे और अंतिम चरण में 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन और खंडवा में 13 मई को मतदान होगा. इस चरण के लिए अधिसूचना 18 अप्रैल को जारी होगी. प्रत्याशी 25 अप्रैल तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे. 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी. प्रत्याशी 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे, मतदान 13 मई को होगा.

ये भी पढ़ें: 'मेरा तो बैकग्राउंड ही...', BJP ज्वाइन करने की अटकलों पर क्या बोले कमलनाथ के नए विश्वासपात्र दीपक जोशी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget