एक्सप्लोरर

MP News: 'मैदान छोड़कर भाग रहे...', इंदौर में रोड शो के दौरान कांग्रेस के लिए और क्या बोले CM मोहन यादव?

Indore Lok Saba Election 2024: मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव के इंदौर रोड शो में बड़ी भीड़ उमड़ी. कांग्रेस कैंडिडेट के बीजेपी में शामिल होने से शंकर लालवानी बीजेपी के प्रबल दावेदार बन गए हैं.

MP Lok Saba Election 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज इंदौर में रोड शो किया. वहीं मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का भीड़ देखने को मिला.  आज शाम को ही चौथे चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर भी थम जाएगा.

दरअसल इंदौर में बीते दिनों जो कुछ घटनाक्रम हुआ, अक्षय कांति बम कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए उन्होंने अपना नामांकन वापस लिया. उसके बाद शंकर लालवानी के सामने कोई बड़ा उम्मीदवार ताकतवर नहीं बचा है.

एक भी उम्मीदवार ऐसा नहीं है जो दमखम से अपनी बात रख सके
अब यह माना जा रहा है कि शंकर लालवानी एकमात्र ऐसे प्रत्याशी हैं जो लगभग जीत चुके हैं और औपचारिकता होना शेष है. क्योंकि लालवानी के सामने जब बाकी के 13 उम्मीदवार हैं, उनमें से एक भी उम्मीदवार ऐसा नहीं है जो दमखम से अपनी बात रख सके या जो जनता में लोकप्रिय हो.

मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला
सीएम मोहन यादव आज शाम को इंदौर पहुंचे जहां मंदसौर लोकसभा अंतर्गत रतलाम जिले की जावरा विधानसभा में बीजेपी के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए. रोड शो के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान छोड़कर भाग रहे हैं और कांग्रेसी को यह समझ में नहीं आ रहा है कि कहे तो क्या कहें.''

देपालपुर में किया जनसभा को भी संबोधित
इसके बाद सीएम मोहन यादव ने लोकसभा इंदौर के बेटमा, देपालपुर में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया ,इस दौरान भी उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.  उन्होंने कहा कि 40 साल से अगर हाथ का पंजा हिला नहीं तो हम क्या करें.

ये भी पढ़ें: 100 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले का आरोपी यूपी से गिरफ्तार, बेटे के ससुराल में छिपा था इंजीनियर

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget