एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: ओबीसी को 33% टिकट, क्या एमपी में बीजेपी ने रखा जातीय समीकरणों ख्याल रखा?

MP BJP Candidate List 2024: मध्य प्रदेश में माना जा रहा है कि बीजेपी ने जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए साल 2019 का चुनाव लड़ने वाले नेताओं के नाम काटकर नए उम्मीदवारों को टिकट दी है.

MP Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए घोषित अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में जातीय समीकरण का खास ध्यान रखा है. सबसे ज्यादा 33% टिकट ओबीसी वर्ग को दिया गया है. पार्टी द्वारा घोषित 24 उम्मीदवारों की सूची में आठ टिकट ओबीसी वर्ग के नेताओं को दी गई है. इसके बाद नाराज ब्राह्मण वोटरों को खुश करने के हिसाब से करीब 5 टिकट उनके नेताओं को दी गई है.

यहां बताते तो चले कि मध्य प्रदेश में ओबीसी की आबादी लगभग 50% है. इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी  ने 24 में से 8 सीटों पर ओबीसी वोटों के गणित का ध्यान में रखकर उम्मीदवारों के नाम तय किये गए है. ओबीसी के भीतर तीन सीटों पर किरार-धाकड़, दो पर कुर्मी, एक पर कुशवाहा, एक पर लोधी और एक सीट पर मराठा को टिकट दिया गया है.पांच ब्राह्मण उम्मीदवार भी इस लिस्ट में हैं. क्षत्रिय-राजपूत और वैश्य समाज से एक-एक उम्मीदवार को पहली लिस्ट में जगह दी गई है.

बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

जबलपुर -आशीष दुबे/ब्राह्मण

मुरैना - शिवमंगल सिंह तोमर/क्षत्रिय

भिंड - संध्या राय/कलार

ग्वालियर - भारत सिंह कुशवाह/ओबीसी

गुना - ज्योतिरादित्य सिंधिया/मराठा

सागर - डॉ. लता वानखेड़े/ओबीसी

टीकमगढ़ - डॉ. वीरेंद्र खटीक/एससी

दमोह - राहुल लोधी/ओबीसी

खजुराहो - वीडी शर्मा/ब्राह्मण

सतना - गणेश सिंह/पटेल/ओबीसी

रीवा - जनार्दन मिश्रा/ब्राह्मण

सीधी - डॉ. राजेश मिश्रा/ब्राम्हण

शहडोल - हिमाद्री सिंह/एसटी

मंडला - फग्गन सिंह कुलस्ते/एसटी

होशंगाबाद - दर्शन सिंह चौधरी/ओबीसी

विदिशा - शिवराज सिंह चौहान/ओबीसी

भोपाल - आलोक शर्मा/ब्राह्मण

राजगढ़ - रोड़मल नागर/ओबीसी

देवास - महेंद्र सिंह सोलंकी/एससी

मंदसौर - सुधीर गुप्ता/वैश्य

रतलाम - अनीता नागर सिंह चौहान/एसटी

खरगोन - गजेंद्र पटेल/ओबीसी

खंडवा - ज्ञानेश्वर पाटिल/एससी

बैतूल - दुर्गादास उईके/एसटी

माना जा रहा है कि पार्टी ने जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए मुरैना, ग्वालियर, सागर, सीधी, जबलपुर, होशंगाबाद, विदिशा, भोपाल और रतलाम सीट से साल 2019 का चुनाव लड़ने वाले नेताओं के नाम काटकर नए उम्मीदवारों को टिकट दी है.बीजेपी ने फिलहाल ग्वालियर, इंदौर, छिंदवाड़ा, बालाघाट और धार सीट के उम्मीदवारों के नाम को होल्ड पर रखा है.

ये भी पढ़ें: Jabalpur News: जबलपुर में स्ट्रीट डॉग की गोली मारकर हत्या, एक्स-रे में दिखी बुलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget