एक्सप्लोरर

MP Local Body Elections: कांग्रेस ने मेयर पदों के लिए विधायकों पर लगाया दांव, तीन युवा चेहरे को दिया टिकट

Congress Candidates: मध्य प्रदेश में मेयर पदों के चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीन विधायकों को भी उतारा है. माना जा रहा है कि उन्हें अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

Madhya Pradesh Urban Body Elections 2022: कांग्रेस ने इस बार मध्य प्रदेश में तीन विधायकों को महापौर का टिकट देकर उन पर दांव लगाया है. इन विधायकों को महापौर का चुनाव लड़ने के एक साल बाद फिर से विधानसभा चुनाव लड़ने पड़ सकते हैं. विधायकों को महापौर का टिकट दिए जाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर 16 में से 15 महापौर के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. इनमें मध्य प्रदेश के तीन युवा विधायकों को महापौर का टिकट दिया गया है. इनमें सतना के सिद्धार्थ कुशवाहा, इंदौर के संजय शुक्ला और उज्जैन के महेश परमार शामिल है. तीनों विधायकों को महापौर का चुनाव लड़ने के बाद विधानसभा का चुनाव फिर लड़ पड़ सकता है. 

कांग्रेस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में मौजूदा विधायकों का टिकट नहीं कटेगी. इसी के चलते कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाले विधायकों को महापौर का दायित्व भी निभाना पड़ेगा. पार्टी के टिकट वितरण को लेकर पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने बताया कि इस बार पार्टी ने युवा उम्मीदवारों को ज्यादा टिकट दिए है, इनमें तीन विधायक भी शामिल है. अगर विधायकों में महापौर बनने की काबिलियत है तो उन्हें भी मौका दिया जाना ही चाहिए. 

विधायकों को संभाल कर रखना चाहती है कांग्रेस!

जब पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू से यह सवाल पूछा गया कि चिंतन शिविर में यह फैसला लिया गया था कि एक व्यक्ति को एक ही पद दिया जाएगा तो उन्होंने चुप्पी साध ली. उन्होंने कहा कि जीतने वाले उम्मीदवार को टिकट दिया जाना पार्टी की पहली प्राथमिकता है. कमलनाथ सरकार विधायकों की नाराजगी के कारण अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी. माना जा रहा है कि अब पार्टी मौजूदा विधायकों को नाराज नहीं करना चाहती है, इसलिए विधायकों ने जहां से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की, उन्हें वहां से टिकट दे दिया गया.

यह भी पढ़ें- MP Nagar Nikay Election 2022: कांग्रेस ने भोपाल से विभा पटेल तो इंदौर से संजय शुक्ला को बनाया मेयर कैंडिडेट, जानें पूरी लिस्ट

विधायक, महापौर और फिर सांसद

मौजूदा विधायकों को टिकट मिलने से अंदरूनी तौर पर पार्टी में विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं. अगर उज्जैन की बात की जाए तो यहां से मौजूदा विधायक महेश परमार को महापौर का टिकट दिया गया है. अगले वर्ष विधानसभा चुनाव भी महेश परमार लड़ सकते हैं. माना जा रहा है कि दोनों चुनाव में कामयाबी मिलने पर पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर भी महेश परमार का नाम आगे बढ़ा सकती है. इसी तरह इंदौर के संजय शुक्ला विधायक के बाद महापौर की सीढ़ी चढ़कर लोकसभा चुनाव का भी टिकट पक्का कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Singrauli Municipal Election 2022: सिंगरौली में कांग्रेस ने अरविंद सिंह चंदेल पर लगाया दांव, जानें- क्या रहा है अब तक का रिकॉर्ड?

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget