एक्सप्लोरर

MP Urban Body Election 2022: नगर निकाय चुनाव की मतगणना का दूसरा चरण कल, सीहोर जिले में ऐसी है तैयारी

MP News: मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की मतगणना बुधवार को की जाएगी. इस चरण में प्रदेश के 214 निकायों में 13 जुलाई को मतदान कराया गया था.

MP Nagariy Nikay Chunav Results: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban Body Election 2022) के दूसरे चरण के नतीजे (Second Phase Results) कल बुधवार को आने वाले हैं. राज्य निर्वाचन आयोग (MP Election Commission) ने दूसरे चरण के मतगणना पूरी तैयारी कर ली है. पांच नगर निगमों सहित 214 नगरीय निकायों का परिणाम आना है. नतीजों की घोषणा के बाद प्रदेश में लगी आचार संहिता समाप्त हो जाएगी. लोगों को नतीजों का बेसब्री से इंतजार है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के गृह जिले सीहोर (Sehore) के निकाय के चुनाव परिणाम भी 20 जुलाई को सामने आएंगे. नतीजों पर बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) समेत सबकी निगाहें टिकी हैं. 

नगर पालिका परिषद आष्टा, नगर परिषद जावर, कोठरी, इछावर, नसरूल्लागंज, रेहटी और बुधनी में मतगणना का कार्य सुबह नौ बजे से शुरू होगा. सभी सात नगरीय निकायों में मतणगना के लिए कुल 419 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. नगर पालिका परिषद आष्टा की मतगणना के लिए यहां के शहीद भगत सिंह कॉलेज को केंद्र बनाया गया है. मतगणना के लिए 18 टेबल लगाई गई हैं. वोटों की गिनती दो से 9 राउंड में होगी. यहां मतगणना के लिए कुल 85 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. नगर पालिका परिषद आष्टा से पार्षद पद के लिए 68 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है. 

जावर में ऐसी है मतगणना की तैयारी

नगर परिषद जावर की मतगणना के लिए शासकीय महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है. मतगणना के लिए 15 टेबल लगाए गए हैं. वोटों की गिनती सिंगल राउंड में होगी. मतगणना के लिए यहां कुल 81 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. नगर परिषद जावर से पार्षद पद के लिए 44 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है. वहीं कोठरी नगर परिषद की मतगणना के लिए यहां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को केंद्र बनाया गया है. मतगणना के लिए 15 टेबल लगाए गए हैं. यहां वोटों की गिनती सिंगल राउंड में होगी. मतगणना के लिए कुल 55 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. नगर परिषद कोठरी से पार्षद पद के लिए से 55 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है.

यह भी पढ़ें- Jabalpur Mayor Results: जबलपुर में 18 साल बाद कांग्रेस का मेयर बना, बीजेपी ने फीका किया जीत का जश्न, जानिए कैसे

नगर परिषद इछावर की मतगणना के लिए जनपद पंचायत हॉल को केंद्र बनाया गया है. मतगणना के लिए 15 टेबल लगाए गए हैं. वोटों की गिनती अधिकतम दो राउंड में होगी. मतगणना के लिए कुल 45 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. नगर परिषद इछावर से पार्षद पद के लिए 69 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है. नगर परिषद नसरुल्लागंज की मतगणना के लिए यहां के कृषक संगोष्ठी भवन को केंद्र बनाया गया है. मतगणना के लिए 13 टेबल लगाए गए हैं. वोटों की गिनती एक से दो राउंड में होगी. मतगणना के लिए कुल 64 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. यहां पार्षद पद के लिए 52 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है. 

वहीं नगर परिषद रेहटी की मतगणना के लिए यहां शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को केंद्र बनाया गया है. मतगणना के लिए 15 टेबल लगाए गए हैं. वोटों की गिनती सिंगल राउंड में होगी. मतगणना के लिए कुल 44 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. यहां पार्षद पद के लिए 62 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है. 

मीडियाकर्मियों के लिए क्या निर्देश है

सभी जगह कलेक्टर-एसपी सहित पुलिस बल तैनात रहेगा. राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त बंसत प्रताप सिंह ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतगणना परिसर में बनाए गए मीडिया सेंटर तक मीडियाकर्मी मोबाइल और कैमरा ले जा सकेंगे. यह भी कहा गया है कि मतगणना हॉल में मीडियाकर्मियों के मोबाइल, कैमरे और वीडियो कैमरे प्रतिबंधित रहेंगे. बता दें कि पूर्व में मतगणना भवन और परिसर में मोबाइल और कैमरे का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें- Sawan 2022: इस मंदिर में पिछले 17 सालों से हो रहा भगवान शिव का अखंड जाप, रोज भक्त करते हैं भजन-कीर्तन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget