एक्सप्लोरर

अजब एमपी में गजब यूनिवर्सिटी! अपने स्टाफ को रिटायर करना ही भूल गया मैनेजमेंट, महीनों से हो रहा वेतन का भुगतान

Jabalpur News: जांच में पचा चला कि साल की शुरुआत में जो रिटायरमेंट लिस्ट तैयार हो जानी चाहिए थी, वह अभी तक नहीं बनी है. न ही रिटायर होने वाले कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय है, जो अब अपने अजब-गजब कारनामे के लिए सुर्खियों में आ गया है. यूं तो यह विश्वविद्यालय एग्जाम और रिजल्ट में लेटलतीफी के लिए बदनाम है, लेकिन अब प्रशासन ने कुछ ऐसा किया कि आप भी जानकर दंग रह जाएंगे. दुर्गावती विश्वविद्यालय अपने एक डिप्टी डायरेक्टर और सैनिटरी इंस्पेक्टर को रिटायर करना ही भूल गया. बड़ी लापरवाही उजागर होने के बाद अब आनन- फानन में रिटायरमेंट के लिए नोटशीट तैयार की जा रही है.

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय प्रशासन की एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है. विश्वविद्यालय के जिम्मेदार पहले जहां डिप्टी डायरेक्टर (एचआरडीसी) को सेवानिवृत्त करना भूल गये थे. वहीं, इस बार एक कर्मचारी को रिटायर करना भूल गये. पिछले दिनों जब यह केस विश्वविद्यालय के अधिकारियों की जानकारी में आया तो हड़कंप मच गया. इसके बाद आनन-फानन में कर्मचारी की सेवानिवृत्ति को लेकर नोटशीट तैयार की गई.

अगस्त में होना था रिटायर, नवंबर में आया याद
सबसे पहले ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर (HRDC) का मामला सामने आया था. यहां की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश्वरी राणा को अगस्त में सेवानिवृत्त हो जाना था, लेकिन विश्वविद्यालय के स्थापना विभाग को नवंबर में उनके रिटायरमेंट की याद आई. हालांकि, इस केस में कुछ भ्रम की स्थिति बनी थी, जिसका निराकरण अभी नहीं हुआ है.

दूसरा मामला रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में पदस्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर राधेश्याम यादव का है. उनकी सेवानिवृत्ति 30 जुलाई 2022 को होनी थी, लेकिन 4 महीने बीतने के बाद भी स्थापना विभाग के जिम्मेदार अधिकारी उन्हें सेवानिवृत्त नहीं कर पाए. इतना ही नहीं, उक्त सैनिटरी इंस्पेक्टर की सेवाएं अभी तक ली जा रही हैं और हर महीने वेतन का भुगतान भी किया जा रहा है. सेवानिवृत्ति के करीब 6 महीने पहले जो नोटिस भेजा जाता है, वह भी उन्हें नहीं भेजा गया.

वरिष्ठता सूची में कर्मियों का नाम नहीं
वहीं, रजिस्ट्रार ब्रजेश सिंह का कहना है कि एक कर्मचारी के मामले में जब जांच की गई तो इसमें लापरवाही सामने आई है. इससे पहले वरिष्ठता सूची में कर्मी का नाम नहीं था. संबंधित विभाग के कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया है. इसमें जांच के बाद कार्रवाई भी की जाएगी.

इन दोनों केसेस के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर अब सवाल उठाए जाने लगे हैं. इससे यह लग रहा है कि यहां के स्थापना विभाग के पास कर्मचारियों की सर्विस बुक तक ठीक से अपडेट नहीं है, जबकि नियमानुसार नये साल की शुरुआत में ही लिस्ट तैयार हो जानी चाहिए कि इस साल किस महीने में कौन से अधिकारी-कर्मचारी की सेवानिवृत्ति होने हैं.

यह भी पढ़ें: Jabalpur News: बिल्डरों और जेडीए अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, EOW ने शुरू की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget