एक्सप्लोरर

Ujjain News: सुरक्षा के बावजूद मेडिकल कॉलेज से नाबालिग बलात्कार पीड़िता के प्रसव के बाद बच्चा गायब, जानें पूरा मामला

सुरक्षा के बावजूद मेडिकल कॉलेज से नाबालिग बलात्कार पीड़िता के प्रसव के बाद उसका बच्चा गायब हो गया. यहां जानें पूरी डिटेल.

Ujjain News: उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से बलात्कार पीड़िता के प्रसव के बाद बच्चा चोरी हो गया. इस मामले में चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज किया है. सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि बालिका सुधार गृह की महिला कर्मचारी की मौजूदगी में यह घटना घटी है. उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर ने बताया कि आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से बच्चा चोरी होने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई.

क्या है मामला

उन्होंने बताया कि देवास जिले के बागली में रहने वाली एक नाबालिग लड़की कुछ महीने पहले गायब हो गई थी, जिसके बाद देवास पुलिस ने उसे बरामद किया. इस मामले में देवास पुलिस ने लड़की का अपहरण करने वाले के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट और अपहरण का अपराध पंजीबद्ध किया. इसके बाद लड़की ने अपने परिवार वालों के साथ रहने से इंकार कर दिया. जिसके चलते उसे बालिका सुधार ग्रह उज्जैन में भेजा गया. यहां पर उसे 27 जनवरी को प्रसव पीड़ा होने के बाद आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां पर प्रसव के बाद उसने लड़के को जन्म दिया. नाबालिग लड़की का बच्चा अस्पताल से मेडिकल कॉलेज से गायब हो गया है. इस मामले में पुलिस ने अपहरण का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है. पूरे मामले को लेकर पीड़िता ने अभी किसी पर शंका जाहिर नहीं की है. हालांकि मेडिकल कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं होने की वजह से कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.

 मां और सुरक्षाकर्मी सोते रह गए

नाबालिग लड़की को बालिका सुधार गृह में रखा गया था. वर्तमान में भी वह बालिका सुधार गृह की देखरेख में मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई थी. यहां पर राधाबाई नामक महिला कर्मचारी को भी उसकी सुरक्षा के लिए लगाया गया था लेकिन पीड़िता की मां और सुरक्षाकर्मी सोते रह गए जबकि अज्ञात आरोपी 3 दिन के बच्चे को उठाकर अस्पताल से गायब हो गया. पुलिस पूरे मामले में सुराग हासिल करने की कोशिश कर रही है. चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर ने बताया कि लड़की का अपहरण करने वाला भी अभी सलाखों के पीछे जेल में है.

इसे भी पढ़ें :

MP News: इंदौर जिला न्यायालय का फरमान, काला कोर्ट पहनकर किया प्रवेश तो होगा ये एक्शन, जानिए वजह

MP News: देवास में होगी कांग्रेस के "घर-घर चलो अभियान" की शुरूआत, चुनाव को लेकर ये है पार्टी का प्लान

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget