एक्सप्लोरर

MP IAS Transfer: एमपी में 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए, चुनावी साल में शिवराज ने की भरोसेमंद अधिकारियों की पोस्टिंग

MP IAS Transfer List: आयोग ने चुनाव वाले 5 राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में साफ कर दिया था कि निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों का तुरंत तबादला किया जाए, जो अपने गृह नगर में तैनात है.

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में 6 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए है.भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार 6 कलेक्टर सहित 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है.कहा जा रहा है कि इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने भरोसेमंद अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिलों में पदस्थापना की है.आने वाले दिनों में कुछ अन्य जिलों के कलेक्टर भी बदले जा सकते हैं.

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने इसी साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2023) की तैयारियां शुरू कर दी हैं. आयोग ने पिछले दिनों इन सभी राज्यों के मुख्य सचिवों (Chief Secretary) को निर्वाचन से जुड़े उन अधिकारियों के ट्रांसफर के लिए कहा है, जो या तो अपने गृहजिले में तैनात हैं या फिर उनकी पदस्थापना एक ही जिले में तीन साल से ज्यादा की हो चुकी है. इसी वजह से मध्य प्रदेश में कई जिलों के कलेक्टर और एसपी बदलने की शुरुआत हो गई है.

17 दिसंबर 2023 तक होना है नई सरकार का गठन
राज्य सरकार की ओर से सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक संदीप कुमार माकिन कलेक्टर दतिया, संजय कुमार कलेक्टर श्योपुर, अवधेश शर्मा कलेक्टर टीकमगढ़, सुभाष कुमार द्विवेदी कलेक्टर अशोकनगर, राघवेंद्र सिंह कलेक्टर आगर मालवा और अभय अरविंद बेडेकर कलेक्टर अलीराजपुर बनाए गए हैं.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 6 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है.इसी तरह छत्तीसगढ़ में 3 जनवरी 2024,तेलंगाना में 16 जनवरी 2024,राजस्थान में 14 जनवरी 2024 और मिजोरम में 17 दिसंबर 2023 तक नई सरकार का गठन होना है. भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियां शुरू करते हुए निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का काम शुरू कर दिया है. इसके साथ ही चुनाव कार्य में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेने वाले अधिकारियों की लिस्ट भी तैयार हो रही है.

निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों का तुरंत तबादला
आयोग ने चुनाव वाले 5 राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में साफ कर दिया था कि निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों का तुरंत तबादला किया जाए, जो अपने गृह नगर में तैनात हैं. इसी तरह एक ही राजस्व जिले में 3 साल से अधिक समय से तैनात अधिकारियों को भी स्थानांतरित करने के लिए आयोग ने निर्देशित किया है. आयोग ने इस बारे में मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से 31 जुलाई तक रिपोर्ट देने को कहा है.

आयोग द्वारा तय मापदंड के हिसाब से कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और आरआई को हटाया जाएगा.साथ ही आईजी, एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी, टीआई और एसआई को हटाया जाएगा.इसके साथ ही पिछले विधानसभा या लोकसभा चुनाव में शिकायतों के आधार पर चुनाव आयोग ने जिन अफसरों को हटाया है, उन्हें भी निर्वाचन से जुड़े कार्य से पृथक किया जाएगा.

मध्य प्रदेश में दतिया कलेक्टर संजय कुमार 12 नवंबर 2020, पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा 22 अगस्त 2020, टीकमगढ़ कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी 16 जून 2020 से पदस्थ थे. इन तीनों कलेक्टरों के तीन साल का कार्यकाल चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के दौरान हो रहा है, इसलिए इन्हें नई पदस्थापना दी गई है.

यह भी पढ़ें: Indore News: घर पर बिन बताए तालाब में नहाने गए थे तीन स्कूल फ्रेंड्स, पानी में डूबने से तीनों बच्चों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
'झूठ का बखान करे...,' बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना
'झूठ का बखान करे...,' बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी

वीडियोज

US-India Trade Deal के बाद घटेगा Russian Oil Import | Paisa Live
Mahadangal: ओवैसी का बंगाल प्लान तैयार, क्या टूटेगा दीदी का मुस्लिम वोट बैंक? | AIMIM | BJP
Mahadangal: चुनावी जंग, बीजेपी को ओवैसी पसंद? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Mahadangal: ओवैसी का दांव, BJP के लिए मददगार? | AIMIM | Asaduddin Owaisi | BJP | RSS
Nagin 7: नागिन के साथ धोका! मंडप पे बदला दूल्हा विक्रम नहीं, आर्यमन बना अनन्त का पति

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
'झूठ का बखान करे...,' बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना
'झूठ का बखान करे...,' बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग, 2 हिस्सों में बंटा प्लेन
आसमान में उड़ रहे ट्रेनिंग विमान में आई तकनीकी खराबी, खेत में हुई क्रैश लैंडिंग
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'अगर वह अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का फैसला...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
'अगर वो अपने अधिकारों के लिए खड़े होने...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर मोहन भागवत का बड़ा बयान
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
Video: जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget