एक्सप्लोरर

वेज या नॉनवेज खाना? अब रेस्टोरेंट के बाहर ही पहचान पाएंगे लोग, एमपी सरकार ला रही नया नियम

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने होटल और रेस्टोरेंट के बाहर शाकाहारी और मांसाहारी निशान लगाने और मालिक का नाम लिखना अनिवार्य किया है, ताकि लोगों को खाने की जानकारी पहले से मिल सके.

मध्य प्रदेश में खाने-पीने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है. सरकार चाहती है कि लोग पहले से ही जान सकें कि होटल या रेस्टोरेंट में किस तरह का खाना मिलेगा. इसके लिए जल्द ही होटल और रेस्टोरेंट के बाहर साफ-साफ दिखाना अनिवार्य होगा कि वहां शाकाहारी (वेज) या मांसाहारी (नॉनवेज) खाना परोसा जाता है.

हरा और लाल गोल निशान से होगी पहचान

नए नियम के मुताबिक, सिर्फ शाकाहारी भोजन परोसने वाले होटलों के बाहर हरा गोल निशान लगाना अनिवार्य होगा. वहीं, मांसाहारी भोजन देने वाले होटलों पर लाल गोल निशान रखना जरूरी होगा.

अगर किसी होटल में वेज और नॉनवेज दोनों ही तरह का खाना परोसा जाता है, तो उसे आधा हरा और आधा लाल गोला बाहर लगाना होगा. इस तरह लोग बाहर से ही पहचान पाएंगे कि होटल किस तरह का भोजन देता है.

मालिक का नाम भी बाहर लिखा होगा

सरकार सिर्फ खाने की पहचान तक सीमित नहीं रहना चाहती. होटल का लाइसेंस लेने वाले मालिक का नाम भी बाहर लिखा होना जरूरी होगा. यह कदम लोगों को भरोसा दिलाने के लिए है कि वे जिस जगह खाना खाने जा रहे हैं, वह रेस्टोरेंट या होटल पूरी तरह से कानूनी और भरोसेमंद है.

फूड डिलीवरी पर भी नजर

मध्य प्रदेश सरकार फूड डिलीवरी पर भी ध्यान दे रही है. राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि कोशिश यही होगी कि शाकाहारी खाना केवल शाकाहारी डिलीवरी बॉय ही लेकर जाए. इसका मकसद है कि खाने के दौरान किसी तरह की गलती या मिलावट न हो.

एफएसएसएआई एक्ट में होगा बदलाव

इस बदलाव के लिए सरकार एफएसएसएआई एक्ट में संशोधन करने की तैयारी कर रही है. पैकेटबंद खाने पर जैसे लाल और हरे गोले का निशान होता है, उसी तरह अब होटल और रेस्टोरेंट में बाहर से ही यह पहचान संभव होगी.

लोगों को पहले से ही जानकारी मिलेगी

राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि लोग पहले से ही तय कर सकें कि वे किस होटल में खाना खाने जा रहे हैं. इससे समय की बचत भी होगी और लोगों को सही विकल्प चुनने में आसानी होगी.

उनका कहना है कि अगर यह नियम मध्य प्रदेश में सफल होता है, तो इसे पूरे देश में कानून का रूप दिया जा सकता है. यानी आने वाले समय में सिर्फ MP ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में होटल और रेस्टोरेंट के बाहर हरे-लाल निशान लगाना अनिवार्य हो सकता है.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget