एक्सप्लोरर

Pathan Movie: इंदौर में हिंदू संगठनों ने किया पठान का विरोध, इस थिएटर में कैंसल करना पड़ा शो

इंदौर शहर में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आयनाक्स थियेटर के बाहर पहुंच कर पठान फिल्म का विरोध किया. उसके विरोध प्रदर्शन के चलते ही यहां यहां फिल्म का पहला शो कैंसल करना पड़ा.

Pathan Movie: लंबे विवाद के बाद बालीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान की फिल्म रिलीज हुई. वहीं इंदौर में इस फिल्म को  लेकर हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल की ओर फिल्म का जमकर विरोध किया गया. इस विरोध के चलते यहां आईनॉक्स (INOX) थिएटर की कुछ स्क्रीन्स पर सवेरे वाला पहले शो को रद्द करना पड़ा. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल आईनॉक्स थिएटर के बाहर मौजूद रहा. 

हंगामे के चलते फिल्म के पहले शो को करना पड़ा कैंसल
दरअसल इंदौर शहर में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सुबह सपना संगीता स्थित आयनाक्स थियेटर पहुंचे. यहां पर पठान मूवी का शो चल रहा था, लेकिन हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पठान मूवी का शो देख रहे दर्शकों को बाहर निकाल दिया. इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर हंगामा भी किया. हाथों में बेसबॉल के डंडे लेकर थिएटर के बाहर हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने डेरा डालकर हनुमान चालीसा का पाठ कर जय श्री राम के नारे भी लगाए. यही नहीं सपना संगीता टॉकीज में पहले शो का टिकट लेकर अंदर घुसे हिंदू संगठन मंच के कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन बुकिंग टिकट काउंटर को भी बंद करा दिया. हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के हंगामे के चलते ही यहां फिल्म के पहले शो को कैंसल करना पड़ा. इसके बाद उन्होंने एबी रोड स्थित C 21 मॉल स्थित थियेटर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. 

हिंदू जागरण मंच के सुमित हार्डिया ने क्या कहा
वहीं हिंदू जागरण मंच के सुमित हार्डिया का कहना है कि हमारी ओर से आईनॉक्स थियेटर को 8 दिन पहले ही ज्ञापन देकर कहा गया था कि इस पठान फिल्म को रिलीज न करे. लेकिन बावजूद इसके फिल्म को रिलीज किया गया है. इसलिए हिंदू  जागरण मंच ने सपना संगीता स्थित आईनाक्स थियेटर के अंदर से फिल्म देखने वालों को बाहर निकाला और थियेटर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर लोगों की सद्बुद्धि की कामना की है. यहां हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है. उन्होंने कहा कि शाम दाम दंड भेद जो जिस तरह से समझेगा उसे  उस तरह से समझाएंगे पर फिल्म को नहीं चलने देंगे.

Pathan Release: साध्वी प्राची ने किया शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का विरोध, ट्वीट करते हुए लिखी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget