एक्सप्लोरर

MP High Court: EWS आरक्षण पर एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नौकरी में कम पद रखने को दी गई थी चुनौती

MP High Court Remarks: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ईडब्यल्यूएस आरक्षण पर सुनवाई करते हुए एक अहम फैसला सुनाया. दरअसल लेबोरेटरी टेक्नीशियन में भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने कोर्ट का रुख किया था.

MP High Court on EWS Reservation: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (MP High Court) के जस्टिस विवेक अग्रवाल की बेंच ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण से जुड़ा एक बड़ा फैसला दिया है.  कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को कुल पदों में से नहीं, बल्कि अनारक्षित (General Category) पदों में से 10 फीसदी आरक्षण दिया जाए. 

कोर्ट ने साफ कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण में एससी, एसटी और ओबीसी शामिल नहीं हैं. इस मत के साथ जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की याचिकाएं खारिज कर दीं. 

ईडब्यल्यूएस अभ्यर्थियों ने कोर्ट में दी थी याचिका
दरअसल, शहडोल के अंकुश मिश्रा, कटनी के पुष्पेंद्र सिंह राजपूत के अलावा रायसेन, रीवा, राजगढ़, सीधी, छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों के ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों की ओर से अलग-अलग याचिकाएं दायर कर कहा गया था कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने लेबोरेटरी टेक्नीशियन के 219 पदों के लिए विज्ञापन निकाला था. 

इस याचिका के माध्यम से अभ्यर्थियों ने दलील दी गई कि 10 फीसदी आरक्षण के तहत ईडब्ल्यूएस के लिए 22 पद आरक्षित रखे जाने थे, लेकिन केवल 4 पद ही निर्धारित रखे गए. इस कारण याचिकाकर्ताओं का नाम मेरिट सूची में होने के बावजूद उनका चयन नहीं हो सका.

कोर्ट ने अपने आदेश में तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, "यह दुख का विषय है कि राज्य सरकार मूल मुद्दे का समाधान करने में सक्षम नहीं है. सरकार की उदासीनता और सुस्त रवैये के चलते अदालतों में मुकदमेबाजी का बोझ बढ़ रहा है."

'इस मामले में कुछ नहीं कर सकती सरकार'
दरअसल, सरकार ने अपने जवाब में कहा था कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकती. आरक्षण मामलों के अधिवक्ता रामेश्वर सिंह के मुताबिक, सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 15(6) तथा 16 (6) की स्पष्ट व्याख्या करते हुए कहा कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है. 

ईडब्ल्यूएस आरक्षण के लाभ से ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को अलग रखा गया है, इसलिए कुल विज्ञापित पदों में से 10 फीसदी पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित किया जाना संविधान के अनुच्छेद 16 (6) के प्रावधान से असंगत है.

इस मामले में कुल 219 पदों में से 122 ओबीसी, 46 एसटी और 13 एससी वर्ग के लिए आरक्षित रखे गए हैं. इस तरह शेष अनारक्षित (सामान्य) के 38 पदों में से 10 फीसदी यानी 4 पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित करना पूरी तरह वैधानिक है.

कानून के जानकारों ने क्या कहा?
आरक्षण मामलों के विशेष अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर और विनायक प्रसाद शाह का कहना है कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लागू किए जाने में सरकार ने व्यापक पैमाने पर अनियमितता की हैं. कई भर्तियों में कुल पदों में से ही ईडब्ल्यूएस को 10 फीसदी आरक्षण दिया है. कोर्ट में भी कई याचिकाएं लंबित हैं, जिनमें भर्तियों को अंतिम फैसले के अधीन रखा गया है.

ये भी पढ़ें: दो पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक केंद्रीय मंत्री की साख दांव पर, एमपी में तीसरे चरण का चुनाव दिलचस्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget