एक्सप्लोरर

MP: भारी बारिश के बाद बरगी बांध के 9 गेट अचानक खोले गए, नर्मदा तट से दूरी बनाने के निर्देश

Bargi Dam News: बरगी बांध से रविवार दोपहर 9 स्पिलवे गेट खोलकर 52,195 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. नर्मदा नदी का जलस्तर 4-5 फुट बढ़ने की आशंका, लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील.

Bargi Dam on Narmada River: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर दिखने लगा है. रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए इस सीजन में पहली बार कल (6 जुलाई) यानी रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे इसके 21 में से 9 स्पिलवे गेट औसतन 1.33 मीटर की ऊंचाई तक खोल दिए गए हैं और इनसे 52,195 क्यूसेक (घनफुट पानी प्रति सेकंड) पानी छोड़ा जा रहा है.

किस गेट से छोड़ा जाएगा कितना पानी?

कार्यपालन यंत्री बरगी बांध राजेश सिंह गोंड के अनुसार खोले गए 9 गेट में से गेट नंबर 10, 11 और 12 को दो-दो मीटर, गेट नंबर 9 और 13 को डेढ़-डेढ़ मीटर, गेट नंबर 8 और चौदह को एक-एक मीटर तथा गेट नंबर सात और पंद्रह को आधा-आधा मीटर की ऊंचाई तक खोला गया है. उन्होंने बताया कि बांध में आवक को देखते हुए कभी भी इससे पानी निकासी की मात्रा घटाई या बढ़ाई जा सकती है.

पानी छोड़ने के बाद नर्मदा तट से दूरी बनाने के निर्देश जारी

कार्यपालन यंत्री बरगी बांध के मुताबिक रविवार (6 जुलाई) को दोपहर ग्यारह बजे बांध का जलस्तर 417.40 मीटर रिकॉर्ड किया गया था और इस समय इसमें लगभग 98,741 क्यूसेक पानी प्रवेश कर रहा था. उन्होंने बांध के निचले क्षेत्र के निवासियों से नर्मदा तट से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा डूब क्षेत्र में प्रवेश न करने की अपील करते हुए बताया कि बांध से पानी छोड़ने से नर्मदा नदी का जलस्तर चार से पांच फुट तक बढ़ सकता है. यानी नर्मदा तट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है.

बरगी बांध का पूर्ण जल भराव स्तर 422.76 मीटर है और ऑपरेशनल मैन्युअल के अनुसार 31 जुलाई तक इसका जलस्तर 417.50 मीटर रखा जाना प्रस्तावित है.

धर्मेंद्र यादव की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sehore News: सीहोर के करोली माता मंदिर में चोरों का धावा, दानपेटी तोड़कर नकदी साफ, CCTV में कैद
सीहोर के करोली माता मंदिर में चोरों का धावा, दानपेटी तोड़कर नकदी साफ, CCTV में कैद
MP Rajya Sabha Election: BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार तो जीतू पटवारी बोले, 'हमारे सभी विधायक...'
MP राज्यसभा चुनाव: BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार तो जीतू पटवारी बोले, 'हमारे सभी विधायक...'
पेंच टाइगर रिजर्व के खबासा-टूरिया मार्ग पर जुगनी बाघिन का कुनबा, 4 शावकों संग सड़क पार करते दुर्लभ नजारा
पेंच टाइगर रिजर्व के खबासा-टूरिया मार्ग पर जुगनी बाघिन का कुनबा, 4 शावकों संग सड़क पार करते दुर्लभ नजारा
सोशल मीडिया पर सोने-चांदी की रईसी दिखाना इन्फ्लुएंसर को पड़ा भारी, चोरों ने उड़ा लिए लाखों के जेवर
सोशल मीडिया पर सोने-चांदी की रईसी दिखाना इन्फ्लुएंसर को पड़ा भारी, चोरों ने उड़ा लिए लाखों के जेवर

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Airport Storm Viral Video: तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
Embed widget