एक्सप्लोरर

MP News: एमपी के स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन, बारिश में इन बीमारियों से बचने के बताए उपाय

MP Weather News: मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बारिश के चलते कुछ बीमारियों को लेकर गाइडलाइन जारी की है. इनमें जल जनित बीमारियां शामिल है. लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने बारिश के चलते कुछ बीमारियों को लेकर गाइडलाइन जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा है. खास तौर पर इस  गाइडलाइन में जल जनित बीमारियों का जिक्र किया गया है. इसके अलावा सावधानी बरतने की भी अपील की गई है. बारिश के दिनों में जल जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से ये महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी की गई है. 

इस गाइडलाइन में कहा गया है कि बारिश में पीलिया, टाइफाइड, डायरिया, हेजा, पेचिश आदि बीमारियों का रहता है. इसी के चलते लोगों को सचेत रहने की जरूरत है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि थोड़ी सी सावधानी के जरिए इन बीमारियों से निजात मिल सकती है. डॉ जितेंद्र शर्मा के मुताबिक बारिश की वजह से नया पानी नदियों में आ जाता है. पेयजल सप्लाई के दौरान कई बार गंदा पानी भी नलो से आ जाता है, जिसके कारण जल जनित बीमारी के मामले बढ़ जाते हैं. 

जानें क्या-क्या सावधानी बरतने को कहा गया?

उन्होंने कहा कि इन दिनों लोगों को पानी को उबालकर पीना चाहिए. इसके अलावा साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए. गाइडलाइन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि लोगों को पेयजल के साथ-साथ भोजन पकाने में भी स्वच्छ जल का उपयोग करना चाहिए. इसके अलावा भोजन करने से पहले हाथों को साफ धोना चाहिए. सड़े गले फलों, खाद्य पदार्थ आदि का किसी भी परिस्थिति में उपयोग नहीं करना चाहिए. 

भोजन और खाद्य सामग्रियों को हमेशा ढककर रखा जाना चाहिए. इसके अलावा घरों के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. इन सावधानियों के चलते बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है.

Sidhi Viral Video: शिवराज ने किया डैमेज कंट्रोल! आदिवासी युवक के पैर धोकर मांगी माफी, पेशाब करने वाले कार्यकर्ता पर लगाया NSA

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget