एक्सप्लोरर

MP: खनिज के अवैध कारोबार को रोकने के लिए यूपी का मॉडल अपनाएगी एमपी सरकार, बॉर्डर पर लगेंगे ई- चेक गेट

MP: मध्य प्रदेश खनिज विभाग के डारेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि ई- चेक गेट की व्यवस्था पहले 50 स्थानों पर की जा रही है. शुरुआत यह मध्य प्रदेश की बॉडर पर होगी.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लगातार दिख रहीं बीजेपी (BJP) की फायर ब्रांड नेता और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) के तीखे तेवरों का असर अब साफ तौर पर दिखने लगा है. पूर्व सीएम उमा भारती अवैध शराब और अवैध खनन को लेकर लगातार सख्त रवैया अपनाए हुए हैं. उनके तीखे के तेवरों के बाद अवैध खनन को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Singh Chouhan Govt) उत्तर प्रदेश का मॉडल अपनाने जा रही है. अवैध खनन को रोकने के लिए प्रदेश के बॉर्डरों पर इलेक्ट्रॉनिक चेक गेट लगाए जाएंगे.

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में रेत के अवैध परिवहन को रोकने के लिए सरकार अब उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक चेक गेट नीति अपनाने जा रही है. इस नीति के तहत सरकार अत्याधुनिक जांच चौकियां बनाने जा रही है.  ये ई-चेक गेट मध्य प्रदेश की बॉडर पर लगाए जाएंगे. इस सिस्टम में वाहन समेत मालिक और खनिज आदि का पूरा डाटा होगा. वहीं रेत, गिट्टी और पत्थर आदि खनिज लाने वाले वाहनों को माइनटैग लगवाना जरूरी होगा. खनिज अधिकारी को भी हैंड होल्ड एमचेक मशीन दी जाएगी. इसकी मदद से ओवरलोडिंग आदि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा.

पहले 50 स्थानों पर होगी व्यवस्था
मध्य प्रदेश में अवैध परिवहन और ओवरलोड को रोकने के लिए ई-चेक गेट लगाए जाएंगे. शुरुआत ये व्यवस्था 50 स्थानों पर होगी. बताया जा रहा है इलेक्ट्रॉनिक चेक गेट व्यवस्था के तहत शुरुआत में मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर 50 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. ये कैमरे राज्य सरकार के साफ्टवेयर से जुड़ होंगे. कैमरे के सामने आते ही सारी जानकारी मुख्यालय में बैठे अधिकारियों को मिल जाएगी. गड़बड़ी पाए जाने पर आनलाइन चालान किया जाएगा. यदि वाहन ओवरलोडिंग या अन्य नियमों का उल्लंघन करता है, तो विभाग को इसका ऑनलाइन पता लग जाएगा और चालान सीधे वाहन मालिक के मोबाईल पर पहुंच जाएगा. चालान जमा नहीं होने पर सात दिन बाद ही ये प्रकरण न्यायालय पहुंच जाएगा. 

बारिश से पहले होगी व्यवस्था
मध्य प्रदेश खनिज विभाग के डारेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि ई- चेक गेट की व्यवस्था पहले 50 स्थानों पर की जा रही है. शुरुआत यह मध्य प्रदेश की बॉडर पर होगी. इसके तहत कैमरे लगाए जाएंगे. इन कैमरों में वाहनों का लेखा जोखा होगा. गड़बड़ी होते ही चालान सीधे वाहन मालिक के मोबाईल पर पहुंच जाएगा. इस व्यवस्था के लागू होते ही अवैध खनिज परिवहन और ओवर लोडिंग पर लगाम लग सकेगी.

Bhopal News: इस्लामनगर का क्या है इतिहास जिसका नई पहचान है जगदीशपुर? जानें- इससे जुड़ी दिलचस्प बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget