एक्सप्लोरर

MP: एमपी सरकार का बड़ा कदम, एक ही कार्ड से मेट्रो से लेकर ई-रिक्शा तक की कर सकेंगे सवारी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में जल्द मेट्रो, बस, कैब और ई-रिक्शा के लिए एक ही कार्ड से सफर की सुविधा मिलेगी. सरकार यूनिफॉर्म मोबिलिटी कार्ड लाने की तैयारी कर रही है.

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने एक ऐसा 'यूनिफॉर्म मोबिलिटी कार्ड' लाने की योजना बनाई है, जिससे यात्री मेट्रो, बस, कैब और ई-रिक्शा जैसे अलग-अलग ट्रांसपोर्ट साधनों में सफर कर सकेंगे.

मेट्रो और बस से होगी शुरुआत

नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि इंदौर में सार्वजनिक परिवहन साधनों की भुगतान प्रणाली के लिए एक कार्ड शुरू करने पर योजना बनाई जा रही है. उन्होंने कहा, शुरुआत में यह कार्ड मेट्रो रेल और बस सेवाओं के लिए होगा. बाद में इसे ऐप-आधारित कैब और ई-रिक्शा सेवाओं से जोड़ा जा सकता है.

इस यूनिफॉर्म मोबिलिटी कार्ड को लेकर मुंबई स्थित नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से बातचीत की जा रही है, जिससे कार्ड की तकनीकी और भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया सुचारू रूप से लागू की जा सके.

शहरी निकायों को मिल सकता है 50,000 करोड़ का कर्ज

भोंडवे ने जानकारी दी कि आवास और शहरी विकास निगम (HUDCO) आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश सरकार को 50,000 करोड़ रुपये का कर्ज दे सकता है. इस फंड से प्रदेश के अलग-अलग नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं को गति मिलेगी.

इंदौर में होगा 'मध्य प्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव'

इन सब तैयारियों के बीच शुक्रवार को इंदौर में 'मध्य प्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव' का आयोजन किया जाएगा. इस सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे. यह सम्मेलन शहरी विकास, होटल उद्योग, पर्यटन, रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचा जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा.

अधिकारियों के अनुसार, इस एक दिवसीय आयोजन में 1,500 से ज्यादा निवेशक, उद्योगपति और कॉर्पोरेट प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसमें राज्य सरकार निवेशकों के साथ संवाद कर नए प्रोजेक्ट्स में निवेश की संभावनाएं तलाशेगी. इस पूरी पहल का मकसद इंदौर और अन्य शहरी क्षेत्रों को स्मार्ट, सुलभ और टिकाऊ परिवहन व बुनियादी ढांचे से जोड़ना.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget