एक्सप्लोरर

Ram Mandir: एमपी के मंदिरों में होगी दिवाली जैसी सजावट, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर CM यादव का एलान

Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव ने कहा कि 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का अद्भुत क्षण होगा. इस दिन लोग दिवाली मनाएंगे. हर कोई उस समय भगवान राम का स्मरण करेगा.

CM Mohan Yadav Announcement: मध्य प्रदेश में 22 जनवरी को दिवाली मनाने की तैयारी है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा की है कि अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में श्री रामलला विराजमान की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन एमपी के सभी मंदिरों में दिवाली जैसी सजावट की जाएगी. इसके साथ ही अयोध्या जाने वाले राम भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा. उन्होंने जबलपुर में एक पब्लिक मीटिंग में कहा कि भगवान श्रीराम के चरण मध्यप्रदेश में जहां-जहां पड़े है, उन स्थानों को सरकार तीर्थस्थल बनाएगी.

जबलपुर में अपनी सरकार की पहली केबिनेट बैठक लेने आये सीएम यादव में 400 करोड़ के विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया. गैरिसन मैदान में आभार रैली को संबोधित करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का अद्भुत क्षण होगा. इस दिन लोग दिवाली मनाएंगे. हर कोई उस समय भगवान राम का स्मरण करेगा. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भगवान राम के चरण पड़ने वाली हर जगह को तीर्थ स्थल बनायेगें. अयोध्या जाने वाले राम भक्तों पर पुष्प वर्षा का काम सरकार करेगी.

'पीएम मोदी अद्भुत व्यक्तित्व के धनी हैं'
इस दौरान पीएम मोदी की तारीफ करते हुए सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अद्भुत व्यक्तित्व के धनी हैं. वह ऐसे नेता हैं, जिन्होंने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेते ही अलग रोमांच आता है. वे खुद को जनता का प्रथम सेवक कहते है. दुनिया के 200 से ज्यादा देश उन्हें सम्मान देते है.

'शहीद नारियों को  पाठ्य पुस्तकों में दी जाएगी जगह'
कैबिनेट बैठक से पहले सीएम यादव ने कहा कि नमामि नर्मदे परियोजना के अंतर्गत जबलपुर के ग्वारीघाट व तिलवाराघाट सहित 17 घाटों को अयोध्या और हरिद्वार की तर्ज पर बनाया जाएगा. शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दीनदयाल चौक से आईटीआई तक नए फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा. वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जन्म जयंती के कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि शहीद नारियों को मध्य प्रदेश की नई शिक्षा नीति में पाठ्य पुस्तकों में जगह दी जाएगी.

खुले में मांस बिक्री पर सीएम ने लगाया सख्ती से प्रतिबंध 
इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर संभाग की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी ली. उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस थानों की सीमाओं का निर्धारण 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाए. आदतन गुंडे और बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जाए. आपराधिक कृत्यों में लिप्त किसी को भी बख्शा न जाए. डॉ यादव ने निर्देश दिए कि खुले में मांस और मछली के विक्रय पर सख्ती से प्रतिबंध लगाएं. विक्रेताओं को जब तक पक्का निर्माण नहीं हो जाता तब तक शेड युक्त मार्केट बना कर दिया जाए.

ये भी पढ़ें: MP: पुराने भोपाल शहर में रात 11 बजे के बाद नहीं खुलेंगी दुकानें, अस्पताल और मेडिकल शॉप को छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget