एक्सप्लोरर

MP: छोटी बिल्डिंग में नर्सिंग कालेज खोलने के प्रावधान को HC में चुनौती, सरकार ने बचाव में क्या कहा?

MP News Today: प्रदेश सरकार ने नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने के लिए जरुरी अर्हताओं में संशोधन किया है. प्रदेश सरकार के इस नए नियम को लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

MP High Court News: मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने के संबंध में राज्य शासन ने नए नियम तय किया है.अब सरकार के इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है. बुधवार (20 मार्च) को इस केस की प्राम्भिक सुनवाई के बाद जस्टिस संजय द्विवेदी और जस्टिस एके पालीवाल की खंडपीठ ने शासन से जवाब पेश करने कहा है.

इसके मामले में राज्य सरकार की ओर से अंडरटेकिंग दी गई कि अगली सुनवाई तक नए नियम लागू नहीं किए जाएंगे.मामले पर अगली सुनवाई 2 अप्रैल को होगी. लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल की ओर से यह याचिका दायर की गई है. 

नर्सिंग शिक्षण संस्थाओं के लिए बदले गए नियम
याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता दीपक तिवारी ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार द्वारा नर्सिंग शिक्षण संस्था मान्यता नियम, 2024 बनाए गए हैं. नए कॉलेज खोलने और पुराने कॉलेजों की मान्यता नवीनीकरण के लिए अब सिर्फ 8000 वर्गफीट बिल्डिंग की ही अनिवार्यता की गई है. पुराने नियमों में 20 हजार से 23 हजार वर्गफीट अकादमिक भवन की अनिवार्यता होती थी.

याचिकाकर्ता ने कोर्ट में क्या कहा?
कोर्ट में दलील दी गई कि पिछले दो वर्षों में सीबीआई जांच में प्रदेश के 66 नर्सिंग कॉलेज अयोग्य पाए गए हैं.उनमें कई सरकारी कॉलेज भी शामिल हैं. सरकार ने इन्हीं कॉलेजों को नए सत्र से बैकडोर एंट्री देने के लिए नए नियम शिथिल किए हैं.

याचिकाकर्ता ने कहा कि नर्सिंग से संबंधित मानक एवं मानदंड तय करने वाली अपेक्स संस्था इंडियन नर्सिंग काउंसिल के रेग्युलेशन 2020 में भी स्पष्ट उल्लेख है कि 23 हजार 200 वर्गफीट के अकादमिक भवन युक्त नर्सिंग कॉलेज को ही मान्यता दी जा सकती है.

'नए नियम बनाने का राज्य शासन को अधिकार'
वहीं,सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने तर्क दिए कि नए नियम बनाने के अधिकार राज्य शासन को हैं. इसलिए इन्हें गलत नहीं कहा जा सकता. उन्होंने याचिकाकर्ता के आरोपों पर जवाब देने के लिए हाईकोर्ट से समय की मांग की. महाधिवक्ता ने अंडरटेकिंग दिया है कि अगर अगली सुनवाई के पहले सत्र 2024-25 की मान्यता प्रक्रिया शुरू की गई, तब भी नए नियमों को लागू नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget