एक्सप्लोरर

MP DA Hike: छठवां वेतनमान पा रहे एक लाख कर्मियों का डीए नौ फीसदी बढ़ा, जानें कबसे मिलेगा

DA Hike News: महंगाई भत्ते में नौ प्रतिशत बढ़ोतरी का लाभ प्रदेश के 40 हजार स्थायी कर्मी, 23 हजार पंचायत सचिव और बाकी निगम मंडलों में कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा. डीए का भुगतान एक जनवरी 2023 से होगा.

MP News: चुनावी साल में मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों पर खासी मेहरबान है. आए दिन कर्मचारियों के हित में कुछ न कुछ निर्णय लिए जा रहे हैं. राज्य सरकार ने प्रदेश में छठवां वेतनमान पा रहे एक लाख कर्मचारियों का नौ प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही प्रदेश के पंचायत सचिवों को भी 7वें वेतनमान का लाभ दिए जाने की भी घोषणा कर दी गई है. 

किन कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता

बता दें कि राज्य सरकार ने प्रदेश में छठवां वेतनमान पा रहे एक लाख कर्मचारियों को नौ प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं. यह भुगतान इसी महीने में मिलने वाले वेतन में किया जाएगा.नौ प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ प्रदेश के 40 हजार स्थायी कर्मी, 23 हजार पंचायत सचिव और बाकी निगम मंडलों में कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा.डीए का भुगतान एक जनवरी 2023 से होगा. एक जनवरी से 30 जून तक छह महीने का डीए एरियर के रूप में दी जाएगी. 

पंचायत सचिवों को सरकार ने दी सौगात
एक दिन पहले ही राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पर पंचायत सचिवों का सम्मेलन आयोजित किया गया था.इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के पंचायत सचिव शामिल हुए थे. इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत सचिवों के हित में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा था कि ग्राम पंचायत सचिवों को नियमित कर्मचारियों की तरह विभिन्न सुविधाएं दी जाएंगी.
 
शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने पंचायत सचिवों में हित में ये नौ घोषणाएं की हैं, 

  • ग्राम सचिवों को 1 तारीख को ही वेतन मिलना सुनिश्चित किया जाएगा.
  • पंचायत सचिवों को सातवें वेतनमान का लाभ तत्काल प्रभाव से मिलेगा.
  • पंचायत सचिवों को समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा.
  • पंचायत सचिव की असामयिक मृत्यु पर आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी, इसके लिए नियम सरल बनाए जाएंगे.
  • ग्राम पंचायत सचिवों को पीसीओ पंचायत समन्वयक अधिकारी के पदों पर नियुक्ति में 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.
  • ग्राम पंचायत सचिवों को 5 लाख का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा.
  • ग्राम पंचायत सचिवों को शासकीय सेवकों की तरह अवकाश एवं अन्य सुविधाएं मिलेगी.
  • ग्राम पंचायत सचिवों को नियमित कर्मचारियों की तरह सुविधा देने के लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर पूर्ण की जाएगी.न्यू पेंशन का लाभ भी नियमित कर्मचारियों की तरह दिया जाएगा.
  • पंचायत सचिवों को सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त तीन लाख रुपए की राशि दी जाएगी.

ये भी पढ़ें

Singrauli Crime: आदिवासी युवक को गोली मारने का मामला, सरकार पर बरसे कमलनाथ, नरोत्तम मिश्रा बोले- कानून अपना काम करेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget