एक्सप्लोरर

MP Gotmar Mela: पांढुर्ना के गोटमार मेले में 800 लोग घायल, 5 की हालत नाजुक! क्या है ये खतरनाक उत्सव?

MP Gotmar Mela 2025: एमपी के पांढुर्ना में गोटमार उत्सव के दौरान पथराव में 800 से ज्यादा लोग घायल हुए, जिनमें 5 की हालत गंभीर है. पुलिस की निगरानी के बावजूद दो घायलों को नागपुर रेफर किया गया.

दो गांवों के बीच के एक नदी, दोनों ओर के लोग बरसाते हैं एक दूसरे पर पत्थर...और ये सब कुछ होता है एक उत्सव. जी हां, ये उत्सव मध्य प्रदेश के पांढुर्ना जिले में हर साल मनाया जाता है, लेकिन शनिवार (23 अगस्त) को आयोजित इस वार्षिक गोटमार उत्सव के दौरान कई लोग घायल हो गए. 

इस परंपरागत मेले के दौरान पथराव में 800 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, दो घायलों- पांढुरना निवासी ज्योतिराम उईके 38, दीपक राउत 21 को पैर में गंभीर चोट आने के कारण नागपुर रेफर किया गया है.

क्या है गोटमार उत्सव?

पांढुर्ना और सावरगांव के बीच लगभग 300 साल से चली आ रही यह परंपरा एक अनोखे पथराव के लिए जानी जाती है. पीटीआई के अनुसार, मेले की शुरुआत देवी चंडिका की पूजा से होती है, जिसके बाद दोनों गांवों के लोग जाम नदी के किनारों पर आमने-सामने खड़े होकर पत्थर फेंकते हैं.

मान्यता के अनुसार, एक युवक ने सावरगांव की लड़की का अपहरण किया था, और उसे बचाने के लिए दोनों गांवों में संघर्ष हुआ. उत्सव के दौरान नदी के बीच लगे पेड़ पर झंडा छीनने की होड़ लगती है, जबकि दोनों ओर से पत्थरबाजी की जाती है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कार्यक्रम स्थल पर धारा-144 लागू थी, पुलिस बल की भारी तैनाती और सीसीटीवी निगरानी के बावजूद पत्थरबाजी को रोकना संभव नहीं हो सका. कलेक्टर अजय देव शर्मा और एसपी सुंदर सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे, परंतु भीड़ के आगे प्रशासन की सख्ती नाकाम रही.

इस साल पुलिस ने उत्सव की निगरानी ड्रोन कैमरों से की. गुलेल, हथियार और शराब के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई थी. 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी और 10 एम्बुलेंस मौके पर तैनात की गईं. कई मेडिकल टीम भी पूरे समय सक्रिय रहीं.

फिर भी, 800 से ज्यादा लोग घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि इस बार कोई समूह झंडा हासिल नहीं कर सका और समिति ने आपसी सहमति से कार्यक्रम समाप्त कर दिया.

परंपरा और विवाद

गोटमार मेला मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक उत्सव माना जाता है, लेकिन हर साल यह हिंसा और चोटों के कारण चर्चा में रहता है. प्रशासन द्वारा सुरक्षा इंतजाम के बावजूद इस बार भी बड़ी संख्या में लोग घायल हुए. हालांकि, आयोजन बिना किसी गंभीर विवाद के संपन्न हुआ, लेकिन एक बार फिर इस परंपरा की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

Input By : सचिन पांडे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget