एक्सप्लोरर

MP Exit Poll 2024: एमपी में वोट शेयर के मामले में BJP कांग्रेस में से कौन आगे, एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में तस्वीर साफ

MP Exit Poll 2024: मध्य प्रदेश में पिछली बार बीजेपी ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था. वहीं इस बार नतीजे कैसे होंगे इसके लिए एबीपी- सी वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं.

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव आज खत्म हो गया है. वहीं अब सभी को चार जून को आने वाले चुनावी नतीजों का इंतजार है. इससे पहले एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं, जिससे मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनाव की तस्वीर कुछ हद तक साफ हुई है. 

एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार मध्य प्रदेश में बीजेपी को 26 से 28 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस को एक से तीन सीटें मिलती दिख रही हैं.

अगर वोट शेयर की बात करें तो एबीपी- सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में बीजेपी को 54 फीसदी तो वहीं कांग्रेस को 38 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है.

पिछली बार मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 29 सीटों में से बीजेपी को 28 सीटें मिली थी. वहीं कांग्रेस के हाथ सिर्फ एक ही सीट लगी थी. पूर्व मुख्यमंत्री कमनलाथ के बेटे नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा से अपनी सीट जीती थी. वहीं एक बार फिर नुकलनाथ छिंदवाड़ा से ही कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार हैं, जहां उनका मुकाबला बीजेपी के विवेक बंटी साहू से है.

हालांकि इस बार एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को एक से तीन सीटें तक मिल सकती हैं. हालांकि कांग्रेस ने इस बार के लोकसभा चुनाव में अपने बेहतर प्रदर्शन का दावा किया था. लेकिन एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस एमपी में कुछ खास प्रदर्शन करती नहीं दिख रही है.

Disclaimer: एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल सर्वे 19 जून से 1 जून 2024 के बीच किया गया है. इसका सैंपल साइज 4 लाख 31 हजार 182 है और ये सर्वे सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया, जिनमें 4129 विधानसभा सीटें शामिल हैं. एबीपी सी वोटर सर्वे का राज्य स्तर पर  मार्जिन ऑफ एरर + और -3 प्रतिशत और क्षेत्रीय स्तर पर + और  -5 प्रतिशत है.

ये भी पढ़ें

MP Exit Poll 2024: देश के दिल मध्य प्रदेश में BJP या कांग्रेस... एबीपी- सी वोटर एग्जिट पोल के नतीजों ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget