एक्सप्लोरर

MP Exit Poll 2024: देश के दिल मध्य प्रदेश में BJP या कांग्रेस... एबीपी- सी वोटर एग्जिट पोल के नतीजों ने चौंकाया

MP Exit Poll 2024: एबीपी के लिए सी-वोटर ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एग्जिट पोल किया है. मध्य प्रदेश के लिए एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए गए हैं.

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर कराए गए मतदान के बाद मतगणना (Voting) का इंतजार है. वहीं इससे पहले एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिससे चुनाव के नतीजों की तस्वीर कुछ-कुछ साफ हो गई है. एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने एग्जिट पोल (Exit Poll) किया है, जिसके मुताबिक राज्य और केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी को 26 से 28 सीटें और विपक्षी कांग्रेस को एक से तीन सीटें मिल रही हैं. 

2019 के लोकसभा चुनाव में 71.20 प्रतिशत वोट पड़े थे. बीजेपी ने यहां जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 28 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस केवल एक पर सिमट गई थी. 58 प्रतिशत वोट के साथ बीजेपी पहले स्थान पर रही जबकि कांग्रेस के समर्थन में 34.5 प्रतिशत वोट पड़े थे. वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खाते में 54 फीसदी वोट गए हैं जबकि कांग्रेस को 38 फीसदी वोट मिले हैं. 


MP Exit Poll 2024: देश के दिल मध्य प्रदेश में BJP या कांग्रेस... एबीपी- सी वोटर एग्जिट पोल के नतीजों ने चौंकाया

मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटें
मध्य प्रदेश में मालवा-नीमाड़, बुंदेलखड, महाकौशल, विंध्य और ग्वालियर क्षेत्र में फैला हुआ. इनमें सबसे अधिक सीटें मालवा-नीमाड़ में 8 लोकसभा सीट हैं. लोकसभा की 29 सीटों पर सीधी (एसटी) , शहडोल , जबलपुर , मंडला (एसटी) , बालाघाट , छिंदवाड़ा, सागर , टीकमगढ़ (एससी) , दमोह , खजुराहो , सतना , रीवा , होशंगाबाद, मुरैना , भिंड (एससी) , ग्वालियर , गुना , विदिशा , भोपाल , राजगढ़ , बैतूल (एसटी), देवास (एससी) , उज्जैन (एससी) , मंदसौर , रतलाम (एसटी) , धार (एसटी) , इंदौर , खरगोन , खंडवा शामिल है. 

इन प्रमुख चेहरों की साख दांव पर
यहां चार चरणों में मतदान कराया गया है. मध्य प्रदेश के प्रमुख चेहरों में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं. ये क्रमश: देवास, राजगढ़ और गुना से चुनाव मैदान में हैं. शिवराज सिंह 20 साल बाद केंद्र की राजनीति में वापसी की तैयारी कर रहे हैं जबकि दिग्विजय सिंह की साख दांव पर है क्योंकि 2019 का चुनाव हार गए थे. वहीं, ज्योतिरादित्य सिंंधिया पारंपरिक सीट बचाने के लिए उतरे हैं. 

मध्य प्रदेश में चार चरणों में 19 अप्रैल से 13 मई के बीच मतदान कराया गया. देश की सभी लोकसभा सीटों पर मतगणना 4 जून को की जाएगी और निर्वाचन आयोग नतीजे घोषित करेगा.

Disclaimer: एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल सर्वे 19 जून से 1 जून 2024 के बीच किया गया है. इसका सैंपल साइज 4 लाख 31 हजार 182 है और ये सर्वे सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया, जिनमें 4129 विधानसभा सीटें शामिल हैं. एबीपी सी वोटर सर्वे का राज्य स्तर पर  मार्जिन ऑफ एरर + और -3 प्रतिशत और क्षेत्रीय स्तर पर + और  -5 प्रतिशत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget