एक्सप्लोरर

MP Excise Policy: CM शिवराज को मिला संतों का साथ, बाबा रामदेव ने बताया 'नशे के खिलाफ प्रभावी कदम'

MP New Excise Policy: योग गुरु बाबा रामदेव सहित तमाम संतों ने कहा है कि नई शराब नीति के लिए सीएम की पहल का अभिनंदन किया. कमलेश पटेल के अनुसार इससे देश मजबूत बनेगा.

MP Government: मध्य प्रदेश की नई शराब नीति पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को उनकी पार्टी की नेता उमा भारती के अलावा कई संतों का भी साथ मिल गया है. योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) सहित तमाम संतों ने कहा है कि नई शराब नीति व्यसन को हतोत्साहित करने वाली है, जिसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान की पहल अभिनंदनीय है.

इसके बाद सीएम शिवराज ने भी सभी संतों का आभार जताया. बता दें कि सीएम शिवराज ने सोमवार को अपने ट्वीट में नई शराब नीति का बखान करते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है. इसलिए उन्होंने तय किया कि मध्य प्रदेश में कोई नई शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी. ऐसी आबकारी नीति लाने का प्रयास किया, जो शराब पीने को हतोत्साहित करे. नई शराब नीति में अहातों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. शैक्षणिक संस्थान के 100 मीटर तक शराब की कोई दुकान नहीं होगी.

बाबा रामदेव ने बताया प्रभावी कदम

इस पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने रीट्वीट करते हुए कहा कि शराब की आदत को हतोत्साहित करने के लिए नेक नियति से श्रेष्ठ नीति का निर्माण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है. इस अच्छी पहल के लिए शुभकामनाएं और निश्चित तौर पर यह पहल नशामुक्ति की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा. वहीं, दाजी कमलेश पटेल ने सीएम के संदेश को रीट्वीट करते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस पहल की हृदय से सराहना करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि यह हमें एक मजबूत देश बनाने में मदद करे. यह उन लोगों को सशक्त बनाने का काम करेगा, जो नशे की बुरी पकड़ से बाहर आने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

2 अक्टूबर को दिलाया था संकल्प

गायत्री परिवार, हरिद्वार के डॉ प्रणय पंड्या ने लिखा कि मध्य प्रदेश सरकार नशा मुक्ति अभियान को गति देने का कार्य कर रहा है. नई आबकारी नीति में लाए गए प्रयोजन, मदिरा सेवन को हतोत्साहित करेंगे और जनजागरण को बढ़ावा देंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में इन सभी प्रयासों का गायत्री परिवार स्वागत करता है. बता दें कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नशा मुक्ति संकल्प का आयोजन किया था. इसमें उन्होंने उमा भारती के साथ बाबा रामदेव, चिन्मय पंड्या और कमलेश दाजी के सामने नशा मुक्ति अभियान चलाने और नई शराब नीति बनाने से उन सभी से परामर्श करने की घोषणा भी की थी.

ये भी पढ़ें: Holi Special Train 2023: भोपाल से दानापुर के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला, जानें टाइम टेबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget