एक्सप्लोरर

MP: सूरजपुर में दो बुजुर्गों को हाथियों ने कुचलकर उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग

Surajpur News: मध्य प्रदेश के सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के प्रेमनगर रेंज में बीती रात 11 हाथियों के दल ने दस्तक दी और दो अलग-अलग गांवों में दो लोगों की जान ले ली, जिससे दहशत का माहौल है.

Surajpur News: कहा जाता है कि सरगुजा शब्द की उत्पत्ति 'स्वर्ग गजा' शब्द से हुई है. इसलिए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का सरगुजा (Surguja) संभाग हाथियों के लिए स्वर्ग के समान है, क्योंकि सरगुजा में विचरण कर रहे हाथी (Elephant) पड़ोसी जिलों में घूम-फिर कर वापस यहां के जंगलों में ही पहुंच जाते हैं. इससे संभाग के सूरजपुर और सरगुजा जिले समेत दूसरे जिले के कई इलाके हमेशा हाथियों की दहशत में रहते हैं. मौजूदा मामला भी हाथी के हमले का है, जिसमें दो बुजुर्ग लोगों ने दम तोड़ दिया है. हाथियों की इस खौफनाक हरकत से इंसान दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं.
 
सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के प्रेमनगर रेंज में बीती रात 11 हाथियों के दल ने दस्तक दी और दो अलग-अलग गांवों में दो लोगों की जान ले ली. इनमें जनार्दनपुर की 70 साल की महिला रायमति और अभयपुर के 70 साल के बुजुर्ग मनबोध गोंड शामिल हैं. हालांकि, हाथियों के गांव के जंगल में आने की खबर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को दे दी थी. साथ ही जंगल में नहीं जाने की समझाइस भी दी थी, लेकिन रेंज के अभयपुर गांव के 70 साल के बुजुर्ग ने किसी की नहीं सुनी. वे गांव के जंगल में बने चबूतरे में पूजा करने लगे. इस दौरान वन अधिकारी पंकज झा ने जान जोखिम में रखकर बुजुर्ग को वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन हाथियों को नजदीक आता देख उन्हें भागना पड़ा.
 
 
सरगुजा-सूरजपुर की सरहद पर घूम रहा है हाथियों का दल
 
इसके बाद हाथियों ने बुजुर्ग मनबोध को बुरी तरह कुचल दिया. इसी तरह पड़ोस के दूसरे गांव जनार्दनपुर में भी हाथियों ने 70 साल की रायमती को भी हाथियों ने बीती रात बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. इलाके में दहशत फैलाने वाला 11 हाथियों का दल कोरबा जिले से विचरण कर सूरजपुर के प्रेमनगर रेंज में दाखिल हुआ है, जिससे रेंज के करीब आधा दर्जन गांव के लोग दहशत के साए में रतजगा करने को मजबूर हैं. इसके अलावा हाथियों के दहशत वाले सूरजपुर के गांव सरगुजा (अम्बिकापुर) जिले की सरहद पर है. इसलिए दहशत का ये आलम सरगुजा जिले के गांवों में भी है, क्योंकि 11 हाथियों का दल लगातार सरगुजा-सूरजपुर की सरहद पर घूम रहा है.
 
ड्राइवरों की हड़ताल बढ़ीं मुश्किलें
 
लिहाज़ा सरगुजा जिले का वन अमला और ग्रामीण हाथियों को इधर न आने देने के लिए मुस्तैद हैं. हालांकि, वन अमले के सामने सबसे बड़ी चुनौती ड्राइवरों की हड़ताल है, जिसकी वजह से गजराज वाहन की मदद नहीं ली जा सकी है. गौरतलब है कि गजराज वाहन हाथियों से निपटने के लिए आधुनिक सामानों से लैस रहता है, ऐसे में फिलहाल हाथियों को रोक पाना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget