एक्सप्लोरर

MP Raktdaan Mahotsav: PM मोदी के जन्मदिन पर 25 हजार लोगों ने किया ब्लड डोनेट, BJP ने शुरू किया अभियान

MP Raktdaan Mahotsav: मध्य प्रदेश में रक्तदान महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं की ओर से रक्तदान किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक 1 दिन में 25,000 लोगों ने अपना रक्तदान दिया.

MP Raktdaan Mahotsav: 'रक्तदान महादान' (Raktdaan Mahadaan) के स्लोगन को चरितार्थ करते हुए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में रक्तदान अमृत महोत्सव (Raktdaan Amrit Mahotsav) मनाया जा रहा है. 17 सितंबर से शुरू हुआ रक्तदान महोत्सव 1 अक्टूबर तक चलेगा. खास बात यह है कि रक्तदान महोत्सव के दौरान युवा वर्ग बड़ी संख्या में रक्तदान कर रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से 2 सप्ताह के लिए सेवा पखवाड़ा अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत अलग-अलग तरह से सेवा कार्य किए जा रहे हैं.
 
इसी कड़ी में रक्तदान महोत्सव भी चलाया जा रहा है. मध्य प्रदेश में रक्तदान महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं की ओर से रक्तदान किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 1 दिन में 25,000 लोगों ने अपना रक्तदान दिया. डॉ. आर एस चौधरी के मुताबिक यह रक्त ऐसे लोगों के काम आएगा, जिन्हें अलग-अलग प्रकार की बीमारियों में ब्लड की आवश्यकता होती है. इसके अलावा घटना और दुर्घटना के दौरान पीड़ित लोगों को भी रक्त की काफी आवश्यकता होती है. लोगों की ओर से जिस प्रकार से रक्तदान महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है, यह सराहनीय है.
 
 
एमपी के स्वास्थ्य मंत्री ने किया था रक्तदान महोत्सव का शुभारंभ
 
ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 1 अक्टूबर तक पूरे मध्य प्रदेश में दो लाख से ज्यादा लोग रक्त देकर अभियान को सफल बना सकते हैं. कैंसर, थैलेसीमिया, गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान रक्त की आवश्यकता होती है. इसके अलावा ब्लड की कमी के दौरान भी डॉक्टरों की तरफ से खून चढ़ाए जाने की सलाह दी जाती है. ऐसे मरीजों की पूर्ति करने के लिए बड़ी मात्रा में ब्लड रखने की जरूरत पड़ती है. वर्तमान में चलाया जा रहे अभियान से यह पूर्ति की जा सकेगी. मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी ने शिवपुरी में रक्तदान महोत्सव का शुभारंभ किया था.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget