एक्सप्लोरर

MP Election 2023: कांग्रेस के आरोप पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पलटवार, बोले- 'कमलनाथ ने जो कहा वो...'

MP BJP Manifesto: बीजेपी ने चुनाव से महज 6 दिन पहले घोषणा पत्र जारी किया. इसमें 100 रुपये में 100 यूनिट फ्री बिजली सहित कई बड़े वादे किए हैं. इस घोषणा पत्र को कमलनाथ ने झूठ का घोषणा पत्र बताया था.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 News: विधानसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में सत्तारुढ़ बीजेपी ने शनिवार (11 नवंबर) को संकपल्प पत्र जारी किया है. इसको लेकर दावों और आरोप-प्रत्यारोप की सियासत तेज हो गई है. बीते दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे ''बीजेपी की घोषणा का झूठ पत्र'' बताया था. कमलनाथ के इस बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए. 

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में कहा कि ''कांग्रेस इसके अलावा कुछ नहीं कह सकती है.'' उन्होंने कहा कि ''दुनिया जानती है बीजेपी जो कहती है वो करती है. हमने इससे पहले जो वादा किया वो करके दिखाया." मध्य प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ''कमलनाथ ने जो कहा वो करके नहीं दिखाया, वह झूठ पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं." दरअसल, बीजेपी के घोषणा पत्र पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि बीजेपी का घोषणा पत्र झूठ पत्र है. चुनाव से तीन दिन पहले पूरी तरह से नकल करके वो घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा, ''बीजेपी की कोई स्वतंत्र सोच नहीं है, कोई विजन नहीं है. इसलिए कांग्रेस की नकल कर ली.''

बीजेपी ने घोषणा पत्र में क्या कहा?
शनिवार (11 नवंबर) को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अश्विनि वैष्णव, प्रहलाद पटेल, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित कई नेताओं की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया. पार्टी ने घोषणा पत्र को पार्टी का रोडमैप बताते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ गरीबों का कल्याण करना है. इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गारंटी के तौर पर पेश किया है. इस घोषणा पत्र में गेहूं का समर्थन मूल्य 27 सौ रुपये जबकि धान का एमएसपी 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल करने का वादा किया है. 

लाडली बहनों को पक्का आवास देने का वादा
इसके अलावा प्रदेश के बेघर लोगों को मुख्यमंत्री जन आवास योजना, ग्वालियर जबलपुर में मेट्रो सेवा शुरू करने, कारीगरों को 15 हजार रुपये  की वित्तीय सहायता के अलावा 500 रुपये का दैनिक भुगतान देने का वादा किया है. बीजेपी ने इस घोषणा पत्र में प्रदेश में तेंदूपत्ता मजदूरी चार हजार रुपये प्रति मानक बोरा करने, अटल ज्योति योजना के तहर सभी को 100 रुपए में 100 यूनिट फ्री बिजली, सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के पहले पौष्टिक नाश्ता, गरीब बच्चों को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा के अलावा सीएम शिवराज की महत्वपूर्ण योजना लाडली बहना योजना के तहत पक्के आवास देने का वादा किया है. 

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: कांग्रेस कर रही CM शिवराज के गढ़ को साधने की कोशिश, कार्यकर्ताओं को संगठन में दे रही बड़ा पद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget