एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में 230 विधायकों में से 186 करोड़पति, जानें किसके पास कितनी संपत्ति

MP Elections: बीजेपी के 129 विधायकों में से 107 (83 प्रतिशत), कांग्रेस के 97 विधायकों में से 76 (78 प्रतिशत) और सभी तीन निर्दलीय विधायकों ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है.

MP Elections 2023: एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मध्य प्रदेश में 230 मौजूदा विधायकों में से 186 करोड़पति हैं, इनमें से 107 विधायक सत्तारूढ़ बीजेपी के शामिल हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और मध्य प्रदेश इलेक्शन वॉच ने सभी 230 मौजूदा विधायकों के आपराधिक, वित्तीय और अन्य पृष्ठभूमि विवरण का विश्लेषण किया. रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्लेषण किए गए 230 मौजूदा विधायकों में से 186 (81 प्रतिशत) करोड़पति हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि, बीजेपी के 129 विधायकों में से 107 (83 प्रतिशत), कांग्रेस के 97 विधायकों में से 76 (78 प्रतिशत) और सभी तीन निर्दलीय विधायकों ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है. रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश में प्रति मौजूदा विधायक की संपत्ति का औसत 10.76 करोड़ रुपये है. विश्लेषण किए गए 129 बीजेपी विधायकों की प्रति विधायक औसत संपत्ति 9.89 करोड़, विश्लेषण किए गए 97 कांग्रेस विधायकों की औसत संपत्ति 11.98 करोड़, विश्लेषण किए गए एक बसपा विधायक की औसत संपत्ति 96.95 लाख रुपये है और तीन निर्दलीय विधायकों की औसत संपत्ति 11.98 करोड़ रुपये है.

38 विधायकों  के पास एक करोड़ से ज्यादा की देनदारी
वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि, विजयराघवगढ़ से बीजेपी विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने 226.17 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जबकि रतलाम शहर विधानसभा सीट से चेतन्य कश्यप के पास 204.6 करोड़ की संपत्ति है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, पंधाना (एसटी) विधानसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा विधायक राम दांगोरे के पास 50,749 रुपये की संपत्ति है. वहीं 38 विधायकों ने 1 करोड़ रुपये और उससे अधिक की देनदारी घोषित की है, जबकि कांग्रेस के बैतूल विधायक निलय विनोद डागा, जिनके पास 127.6 करोड़ रुपये की संपत्ति है, पर 54 करोड़ रुपये की देनदारी है.

एक विधायक निरक्षर
खुरई से बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह की आय आईटीआर में घोषित उच्च आय 97.63 लाख रुपये है. रिपोर्ट के अनुसार, 62 (33 प्रतिशत) विधायकों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित की है, जबकि 158 (64 प्रतिशत) विधायकों ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है. चार विधायक डिप्लोमा धारक हैं, जबकि पांच विधायकों ने खुद को सिर्फ साक्षर बताया है और एक विधायक ने खुद को निरक्षर बताया है.

9 प्रतिशत महिला विधायक
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 96 (42 फीसदी) विधायकों ने अपनी उम्र 25 से 50 साल के बीच घोषित की है, जबकि 134 (58 फीसदी) विधायकों ने अपनी उम्र 51 से 80 साल के बीच घोषित की है. विश्लेषण किए गए 230 विधायकों में से 20 (9 प्रतिशत) विधायक महिलाएं हैं. 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: एमपी चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह ने EVM को लेकर फिर छेड़ी बहस! जानें क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान में धीरेंद्र शास्त्री बोले- 'हिंदू राष्ट्र कागजों पर नहीं...'
जापान में धीरेंद्र शास्त्री बोले- 'हिंदू राष्ट्र कागजों पर नहीं...'
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
सरकारी स्कूलों के विलय पर भड़के Gen Alpha, भोपाल में जोरदार प्रदर्शन
सरकारी स्कूलों के विलय पर भड़के Gen Alpha, भोपाल में जोरदार प्रदर्शन
सागर में आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू
सागर में आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
40 फीट ऊंचे टीपू सुल्तान के कटआउट पर बवाल, BJP नेता का सरकार पर हमला
40 फीट ऊंचे टीपू सुल्तान के कटआउट पर बवाल, BJP नेता का सरकार पर हमला
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 2 या 4 लाख? CM सम्राट ने दूर किया कंफ्यूजन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 2 या 4 लाख? CM सम्राट ने दूर किया कंफ्यूजन
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने
ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बने
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
'महाकाली' की पहली झलक आउट, अक्षय खन्ना का दिखा खौफनाक शुक्राचार्य लुक, जानें-कब होगी रिलीज?
'महाकाली' की पहली झलक आउट, अक्षय खन्ना का दिखा खौफनाक शुक्राचार्य लुक
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Embed widget