एक्सप्लोरर

MP Election Result 2023: नतीजों से एक दिन पहले कांग्रेस का मुरैना में बड़ा एक्शन, जिलाध्यक्ष मधुराज तोमर को किया निष्कासित

MP Election Result 2023: 3 दिसंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने वाला है. उससे ठीक एक दिन पहले कांग्रेस की तरफ से मुरैना जिले में एक्शन लेते हुए जिलाध्यक्ष मधुराज तोमर को निष्कासित कर दिया है.

MP Election Result 2023 News: मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भीतरघात करने वालों के खिलाफ कांग्रेस का एक्शन शुरू हो गया है. पार्टी भीतरघात करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में मुरैना ग्रामीण जिलाध्यक्ष मधुराज तोमर को पार्टी ने सभी पदों से हटा दिया है. माना जा रहा है कि जल्दी कुछ और बड़े नेताओं पर भी इसी तरह का एक्शन हो सकता है. 

बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने का आरोप
दरअसल, मधुराज तोमर पर आरोप लगा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में काम न करते हुए उसके विरोधी प्रत्याशी के समर्थन में न केवल काम किया बल्कि वोट मांगे, कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पर आरोप है कि दिमनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थन में खुलकर प्रचार किया. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र में कहा गया है कि अपनी पार्टी के उम्मीदवार को छोड़कर बीजेपी उम्मीदवार के लिए काम करना पार्टी विरोधी गतिविधि तथा अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. इसलिए पद से पृथक किया जाता है. साथ ही पार्टी प्रभारी ने उन्हें स्पष्टीकरण के लिए 7 दिन का समय भी दिया है.

वीडियो पर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिया संज्ञान
इस संबंध में एक वीडियो सामने की भी चर्चा है जिसमें मधुराज तोमर बीजेपी के प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसे गंभीरता से लिया और उनके निर्देश पर उन्हें ग्रामीण जिला अध्यक्ष के पद से मधुराज सिंह तोमर को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं.

क्या लिखा गया है पत्र में
पत्र में लिखा गया है कि मधुराज सिंह तोमर,विधानसभा चुनाव 2023 में आपके द्वारा अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में कार्य न करते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न रहे हैं तथा आपने अपने समर्थको के साथ बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में खुलेआम अनुचित कार्य करते हुए पार्टी विरोधी कार्य किया है. पार्टी के आप जिम्मेदार पदाधिकारी होने के नाते आपको जिले में समन्वय करते हुए कार्य करना चाहिए था, जो कि आपके द्वारा नहीं किया गया है. आपको जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना ग्रामीण के अध्यक्ष पद से पद मुक्त किया जाता है. आपका उक्त पार्टी विरोधी कार्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. उपरोक्त संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण 7 दिवस के अंदर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें, समयावधि में जवाब प्राप्त न होने की स्थिति में आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: 'अब हमारे पास कोई गद्दार नहीं', चुनावी माहौल में दिग्विजय सिंह का सिंधिया पर बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget