एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: CM की बुधनी सीट पर मुकाबला नेता-अभिनेता और संत में, आज ही नामांकन भरेंगे शिवराज और मिर्ची बाबा

MP Elections: बुधनी विधानसभा सीट से बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी के साथ ही मिर्ची बाबा भी आज अपना नामांकन फॉर्म जमा करने जा रहे हैं. बता दें कि सपा ने यहां से मिर्ची बाबा को अपना उम्मीदवार बनाया है.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) आज बुधनी (Budhni)  विधानसभा सीट से अपना नामांकन फॉर्म जमा करने जा रहे हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने गांव जैत पहुंचे हैं, जहां वे कुलदेवी की पूजा अर्चना के बाद नर्मदा घाट पहुंचेंगे. यहां नर्मदा जी की पूजा के बाद सीएम रेहटी स्थित सलकनपुर में विजयासन माता के दर्शन कर बुधनी के लिए रवाना होंगे.  

इसके बाद सीएम शिवराज बुधनी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर अपना नामांकन फॉर्म जमा करेंगे. बता दें कि, आज यानी सोमवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है. वहीं कांग्रेस ने बुधनी विधानसभा में सीएम शिवराज के सामने रामायण सीरियल में हनुमान जी का रोल निभाने वाले अभिनेता विक्रम मस्ताल को प्रत्याशी बनाया है. कांग्रेस प्रत्याशी भी आंवली घाट में मां नर्मदा की पूजा अर्चना करने के बाद अपना नामांकन जमा करेंगे. बताया जा रहा है कि विक्रम मस्ताल भैरुंदा से रैली के साथ नामांकन जमा करने पहुंचेंगे. 

मिर्ची बाबा भी आज करेंगे नामांकन
बुधनी विधानसभा सीट पर इस बार नेता-अभिनेता और संत की भिड़ंत होने जा रही है. बुधनी विधानसभा सीट से बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी के साथ ही समाजवादी पार्टी से मिर्ची बाबा भी अपना नामांकन फॉर्म जमा करने जा रहे हैं. सपा ने यहां से मिर्ची बाबा को अपना उम्मीदवार बना लिया है. कुल मिलाकर अब इस सीट पर नेता-अभिनेता और संत की भिड़ंत होने जा रही है. 

20 सालों से बीजेपी का गढ़ है बुधनी
बुधनी विधानसभा सीट पिछले 20 सालों से बीजेपी का गढ़ बनी है. बीते चार बार से सीएम शिवराज सिंह चौहान यहां से प्रत्याशी बनते आ रहे हैं और रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर रहे हैं. इस सीट को अपने कब्जे में लेने के लिए कांग्रेस भरपूर प्रयास कर रही है, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी है. बता दें कि बीते चुनाव में तो कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव को मैदान में उतारा था, इसके बावजूद कांग्रेस कामयाब नहीं हो सकी. इस बार कांग्रेस ने सीएम शिवराज के सामने अभिनेता विक्रम मस्ताल को अपना प्रत्याशी बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget