एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'तोमर जी के बेटे का वीडियो वायरल, फिर भी खामोश है ED-CBI, मोदी-शिवराज भी चुप,' BJP पर हमलावर राहुल गांधी

MP Elections: जबलपुर में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वो चुनाव जीतने के लिए खुद को ओबीसी बताते रहते हैं, लेकिन जब पिछड़ों के अधिकार की बात होती है, तो वह साफ मुकर जाते हैं.

MP Elections 2023: कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) के बेटे के रिश्वतखोरी के कथित वायरल वीडियो के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) पर कड़ा प्रहार किया है. राहुल गांधी ने गुरुवार (9 नवंबर) को जबलपुर में एक चुनावी सभा में कहा कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का पैसे लेने का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें करोड़ों-अरबों की डील हो रही है, लेकिन ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स किसी ने भी कार्रवाई नहीं की. पीएम मोदी और सीएम शिवराज ने क्यों चुप्पी साध रखी है? क्या ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स सिर्फ कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई करने के लिए बने हैं.

दरअसल, जबलपुर की तीन विधानसभा सीटों पर तकरीबन पांच किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि मोदी चुनाव जीतने के लिए खुद को ओबीसी बताते रहते हैं, लेकिन जब पिछड़ों के अधिकार की बात होती है, तो वह साफ मुकर जाते हैं. राहुल गांधी ने एक बार फिर जाति जनगणना करने के वादे को दोहराया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैंने चार हजार से ज्यादा किमी पैदल चलकर देश को जोड़ने की कोशिश की. आपने साथ दिया, कोशिश काफी हद तक कामयाब भी हुई. नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान तो खुल गई, लेकिन अब तक दलित, आदिवासी, पिछड़ों को हक नहीं मिला. 

'पिछड़ों की बात पर पीएम मोदी मुकर जाते हैं'
उन्होंने आगे कि जब-जब पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों के हक और इंसाफ की बात आती है, तो मोदी हो या शिवराज दोनों खामोश हो जाते हैं. मेरी अगली लड़ाई कमजोर वर्ग को हक दिलाने की होगी और इसकी शुरुआत इसी प्रदेश से होगी. जबलपुर के कांचघर चौक पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि जीएसटी से किसको फायदा मिला, आप तय कर लें. आप बिजली का बटन ऑन करते हैं, तो महंगी बिजली बेचने वाले अडानी की जेब में पैसा पहुंच जाता है.

उन्होंने जातिगत जनगणना को लेकर पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि, जब पिछड़ों के अधिकार की बात होती है, तो वह साफ मुकर जाते हैं. इसके पहले जबलपुर में राहुल गांधी ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत रोड शो के जरिए की. पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के त्रिपुरी चौक से रोड शो शुरू हुआ जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हुई. 

पांच किलोमीटर का लंबा रोड शो किया
वहीं लगभग पांच किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोगों का अभिवादन स्वीकारते नजर आए. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया. पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बाद राहुल गांधी पूर्व विधानसभा और उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र भी पहुंचे. पूर्व मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी तरुण भनोट ने कहा कि राहुल गांधी का रोड शो ऐतिहासिक रहा है. 2018 में भी राहुल गांधी के नर्मदा पूजन और रोड शो के बाद महाकौशल इलाके में कांग्रेस ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था. कांग्रेस अपने इस प्रदर्शन को 2023 के चुनाव में दोहराएगी. तरुण भनोट ने दावा किया कि राहुल गांधी का यह रोड शो कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित होगा.

MP Election 2023: 'शिवराज सिंह कितना ही झूठ बोल लें लेकिन 27 लाख किसान...', छिंदवाड़ा में बोले कमलनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget