एक्सप्लोरर

MP: कांग्रेस की किसान न्याय योजना पर बीजेपी का निशाना, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा क्या बोले?

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ की किसान न्याय योजना पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी पहले ही किसानों को सब्सिडी दे रही है.

MP Elections: चुनावी साल में किसानों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक और बड़ी घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसान न्याय योजना निकाली जाएगी, जिसमें मुफ्त बिजली से लेकर कर्जा माफी जैसी योजनाओं को अमल में लाया जाएगा. इस मुद्दे पर बीजेपी हमलावर हो गई है. प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधा है.

बुधवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में किसानों के लिए पांच बड़ी घोषणाएं की. इन सभी घोषणाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमले शुरू कर दिए हैं. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया है. इसके अलावा बिजली को लेकर भी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर दिया. कमलनाथ द्वारा बताई गई योजनाओं को लेकर गृहमंत्री ने क्या तर्क दिया देखिए.

  • 5 हॉर्स पावर का बिजली बिल माफ- कांग्रेस की किसानों का आकर्षित करने वाली इस घोषणा पर ग्रृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पहले ही किसानों को 92 से 93 परसेंट तक की सब्सिडी दे रही है. किसानों को ₹100 में महज ₹8 ही बिल भरना पड़ रहा है. ऐसे में कांग्रेस केवल श्रेय लेने का काम कर रही है. 
  • कोरोना काल का बिजली का बकाया बिल माफ- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि शिवराज सरकार ने समाधान योजना के जरिए किसानों और आम लोगों के बिजली के बिल की समस्या को लेकर समाधान किया है. मुख्यमंत्री खुद इस बात को बोल चुके हैं कि जिन का बिल अधिक है, उसे समाधान योजना के जरिए छोटा किया जाएगा. इस तरह दूसरी योजनाओं को लेकर भी बीजेपी ने निशाना साधा.
  • किसानों का कर्जा माफ- कमलनाथ की घोषणा पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पहले भी सरकार किसानों के साथ धोखा कर चुकी है. कांग्रेस की सरकार आने पर 10 दिनों में कर्जा माफी की बात कही गई थी मगर मध्य प्रदेश के किसान कर्ज के बोझ तले दब गए. शिवराज सरकार ने किसानों के कर्ज का ब्याज भर कर उन्हें डिफाल्टर के कलंक से मुक्ति दिलाई है. 
  • 12 घंटे बिजली का वादा- कमलनाथ में 12 घंटे बिजली का वादा किया है. इस पर गृहमंत्री का कहना है कि अभी भी 12 घंटे बिजली दी जा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 2003 की सरकार में 4 घंटे बिजली आती थी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले आती नहीं थी और अब जाति नहीं है.
  • किसानों के मुकदमे वापस- बीजेपी ने किसानों के हर मुद्दे पर अपना पक्ष रख दिया है लेकिन अभी किसानों के मुकदमे को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए वादे पर फिलहाल कोई बयान नहीं आया है. यह भी हो सकता है कि इस पर भी बीजेपी इस पर भी निशाना साध दें. 

Indore Fraud Case: खुद को प्रधानमंत्री का दोस्त बताकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी ने कहा था- 'इंदौर के कलेक्टर भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget