एक्सप्लोरर

MP EXIT POLL 2023: एग्जिट पोल के नतीजों से गदगद दिग्विजय सिंह, बीजेपी बोली- "प्रदेश विजन से चलता है टेलीविजन से नहीं"

ABP C-voter EXIT POLL 2023: एग्जिट पोल आने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि एमपी में 130 से ज्यादा सीट कांग्रेस को मिलने वाली है. वहीं बीजेपी एग्जिट पोल से नाखुश है.

Madhya Pradesh EXIT POLL 2023: एबीपी न्यूज और सी वोटर का एग्जिट पोल आने के बाद यह तस्वीर सामने आ रही है कि कांग्रेस को मध्य प्रदेश में भारी बढ़त मिल रही है. एग्जिट पोल में कांग्रेस को 113 से 137 सीटें मिलती दिख रही हैं. इस तस्वीर के सामने आने के बाद कांग्रेस काफी उत्साहित है. कांग्रेस पार्टी के दिग्गज इन नतीजों से खुश हैं. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तो दावा ठोक दिया है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 130 से ज्यादा सीट मिलने वाली हैं.

एग्जिट पोल में इस बार तस्वीर काफी बदलती हुई दिखाई दे रही है. मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का जादू कम हो गया है जबकि कांग्रेस को बढ़त के साथ बहुमत भी मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. इन सब के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी बड़ा दावा कर रहे हैं. उनका कहना है कि कई एग्जिट पोल सही दिशा की ओर जा रहे हैं. मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने 130 से ज्यादा सीट मिलने का दावा भी किया है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुरू से ही 130 से ज्यादा सीटों का दावा करते हैं. एग्जिट पोल के बाद वह संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं.

दिग्विजय सिंह ने एग्जिट पोल को लेकर कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बार कड़ी मेहनत की है, जबकि जनता ने भी कांग्रेस का साथ दिया है. यही वजह है कि इस बार मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार की विदाई हो रही है. विधानसभा चुनाव के अधिकृत परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे, लेकिन एग्जिट पोल्स में बढ़त दिखने के बाद दिग्विजय सिंह काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं.

बीजेपी ने कमलनाथ की बात दोहराई

हालांकि बीजेपी इन नतीजों से खासा खुश नहीं है. मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया का कहना है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है. पहले भी कई बार एक्जिट पोल में बीजेपी को पीछे बताया गया है, मगर आखिरकार बीजेपी की ही जीत हुई है. बीजेपी को 140 से ज्यादा सीट मिलने वाली हैं. उन्होंने कहा कि कमलनाथ खुद बोल रहे हैं कि "प्रदेश विजन से चलता है टेलीविजन से नहीं", इससे स्पष्ट है कि कमलनाथ को भी एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है. बीजेपी इस बार पहले से ज्यादा ताकतवर बनकर उभरेगी. चुनावी परिणाम में लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना योजनाओं का असर व्यापक पैमाने पर देखने को मिलेगा.

क्या दिखा रहे हैं एग्जिट पोल?

एबीपी न्यूज और सी वोटर के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 81 से 112, कांग्रेस को 113 से 137 और अन्य को 8 सीट तक मिलने की संभावना जताई गई है. इस एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन सकती है. 

MP Exit Polls: 2024 के लिए एमपी में रेस से बाहर हुए ये राजनीतिक दल? Exit Polls के आंकड़े दे रहे ये संकेत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget