एक्सप्लोरर

MP Election 2023: शिवराज सिंह चौहान को लेकर प्रह्लाद पटेल का बड़ा बयान, कहा- 'उनके जैसा लोकप्रिय चेहरा कोई...'

MP Elections 2023: प्रहलाद पटेल ने कहा कि बीजेपी सरकारों द्वारा गरीब कल्याण और महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए कार्य ऐसे दो मुख्य स्तंभ हैं जो पार्टी की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करेंगे.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाले मतदान में अब कुछ दिन बचे हैं. वहीं वोटिंग से पहले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बड़ा बयान दिया है. पटेल का कहना है कि विपक्षी कांग्रेस पार्टी के विपरीत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ रही है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज राज्य में कांग्रेस के दो ही नेता हैं, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ और दोनों की रूचि केवल अपने बेटों को सेट करने में है.

नरसिहंपुर से बीजेपी उम्मीदवार प्रहलाद पटले का कहना था, "दोनों को ही चुनाव से मतलब नहीं है और ना ही चुनाव जीतने में उनकी कोई रुचि है. कांग्रेस पर किसका कब्जा हो यह उसकी लड़ाई लड़ रहे हैं जबकि हम सब यहां सामूहिक नेतृत्व के साथ एक अखंड विजय के लिए मैदान में हैं."

'कांग्रेस में मचा है घमासान'
पटेल ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद से ही वहां घमासान मचा हुआ है. उन्होंने कहा कि दोनों (कमलनाथ और दिग्विजय सिंह) एक साथ किसी मंच पर नहीं दिखे. आज भी नहीं दिख रहे हैं. पटेल से जब राज्य में सत्ता विरोधी लहर संबंधी सवाल किया गया तो उन्होंने इसे 'घिसी-पिटी बात' करार दिया और इसे कांग्रेस की ओर से एक झूठा विमर्श गढ़ने का प्रयास बताया.

ऐसे होगी सत्ता में वापसी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में राज्य मंत्री रहे पटेल ने कहा कि बीजेपी सरकारों द्वारा 'गरीब कल्याण' और 'महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए कार्य ऐसे दो 'मुख्य स्तंभ' हैं जो पार्टी की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करेंगे.

बीजेपी ने दिया विधानसभा का टिकट
बता दें कि प्रहलाद पटेल को बीजेपी ने नरसिंहपुर जिले की नरसिंहपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. यह पूछे जाने पर कि इतना लंबा अनुभव लेकिन पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव के मैदान में उतार दिया है, इसका क्या संदेश है? जवाब में पटेल ने कहा, 'बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व जो फैसला करता है, वह सर्वश्रेष्ठ होता है.'

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: एमपी चुनाव में भिंडरेवाला की इंट्री, कमलनाथ के खिलाफ पोस्टर पर चुनाव आयोग में शिकायत के बाद हुआ एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget