एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 81 करोड़ 98 लाख रुपये का अवैध सामान जब्त

MP Elections: एमपी में 9 से 19 अक्टूबर के बीच संयुक्त टीम ने 81 करोड़ 98 लाख 5 हजार 826 रुपये से अधिक की कार्रवाई की है. 17 करोड़ 29 लाख 90 हजार 980 रुपये मूल्य की शराब जप्त की है.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता के बाद से प्रशासनिक सिस्टम अलर्ट मोड पर है. महज 10 दिन में ही 81 करोड़ 98 लाख रुपये के अवैध समान जब्त किए गए. इसमें 17 करोड़ रुपये की अवैध शराब जप्त की गई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि, मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर प्रदेश में 9 अक्टूबर से आदर्श आचरण संहिता लागू है. निष्पक्ष चुनाव  संपन्न कराने के लिए जिलों में गठित उड़नदस्ता दल एफएसटी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 391 इंटर स्टेट बॉर्डर एवं जिलों के अंदर कार्रवाई की जा रही है.

ऐसे में 9 से 19 अक्टूबर के बीच संयुक्त टीम ने 81 करोड़ 98 लाख 5 हजार 826 रुपये से अधिक की कार्रवाई की है. संयुक्त टीम ने 19 अक्टूबर तक 8 करोड़ 65 लाख 64 हजार 290 रुपये नगद, 17 करोड़ 29 लाख 90 हजार 980 रुपये मूल्य की 940174.738 लीटर अवैध शराब जप्त की है. वहीं 20 करोड़ 77 लाख 98 हजार 378 रुपये कीमत की अमूल्य धातु, ज्वेलरी, 4 करोड़ 36 लाख 65 हजार 378 रुपये कीमत के मादक पदार्थ और 30 करोड़ 87 लाख 86 हजार 800 रुपये की अन्य सामग्रियां जप्त की है. प्रदेश में 2 लाख 38 हजार 898 लायसेंसी हथियार जमा कराये गए. विधानसभा निर्वाचन 2023 में संयुक्त टीम की कार्रवाई लगातार जारी है.

23 अवैध देशी पिस्टल जप्त 

वहीं इससे पहले खरगोन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध हथियार की तस्करी करने वाले दो आरोपियों के कब्जे से 23 अवैध देशी पिस्टल जप्त की थी. साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार और एक बाइक भी जब्त की थी. वहीं मौके से दो आरोपी फरार हो गए थे. पुलिस फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है. वहीं पुलिस द्वारा जब्त हथियारों और वाहन की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा गई थी. आरोपी तस्कर निर्मल सिकलीगर और तनमन सिकलीगर अवैध हथियारों की खेप लेकर बड़वानी जा रहे थे. ये दोनों आरोपी बडवानी से अवैध हथियार सप्लाई करने की तैयारी कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आते ही महू में विरोध तेज, अंतर सिंह दरबार ने खोला मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget