एक्सप्लोरर

MP Election 2023: पितृपक्ष ने रोकी एमपी चुनाव के उम्मीदवारों की सूची, जानें कांग्रेस-BJP कब जारी करेंगी लिस्ट

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस की सूची को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि, विधानसभा प्रत्याशियों की सूची 7 दिन बाद आएगी.

MP Election 2023: सनातन धर्म में 16 श्राद्ध पक्ष का विशेष महत्व होता है. इन दिनों हिन्दू धर्म में सभी शुभ कार्य वर्जित रहते हैं. मान्यताओं के अनुसार यह दिन केवल पितृों के लिए समर्पित हैं. श्राद्ध पक्ष के कड़वे दिनों ने राजनीति को भी प्रभावित कर दिया है. आचार संहिता से पहले बीजेपी लगातार अपने प्रत्याशियों के सूची जारी कर रही थी, तो वहीं श्राद्ध पक्ष लगने के बाद से बीजेपी ने एक भी सूची जारी नहीं की. इधर कांग्रेस भी अब श्राद्ध के बाद ही प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी. इसकी पुष्टि स्वयं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने की है. 

विधानसभा चुनावों को लेकर आचार संहिता लगने से पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपनी दो सूची जारी कर चुकी है. इन दोनों ही सूची में 39-39 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है. बीजेपी की तीसरी सूची का इंतजार है, तो इधर कांग्रेस ने अब तक एक भी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, एक दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में विधानसभा प्रत्याशियों के नामों पर मंथन भी हुआ है. 

कांग्रेस बैठक में ये लोग हुए शामिल
इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन उत्तम कुमार रेड्डी, टीएस सिंह देव, केजे जार्ज, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावे, अमी याग्रिक, पीएल पुनिया, ओमप्रकाश सिंह मरकाम, केसी वेणुगोपाल मौजूद रहेंगे. जबकि मध्यप्रदेश से इस बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और ओमकार सिंह मरकाम शामिल हुए थे. 

7 दिन बाद आएगी सूची
मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस की सूची को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि, विधानसभा प्रत्याशियों की सूची 7 दिन बाद आएगी. उन्होंने बताया कि दिल्ली में आयोजित बैठक में करीब 130-140 सीटों पर चर्चा हुई है. नामों पर फैसला अगले छह-सात दिन में करेंगे. एक बैठक ओर होगी, जिसमें प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जाएगा. 

बीजेपी की सूची का भी इंतजार
इधर सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी अब तक 79 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है. इन प्रत्याशियों के नामों के ऐलान में बीजेपी ने दो सूची जारी की है, दोनों ही सूची में 39-39 प्रत्याशियों के नाम थे, जबकि एक सिंगल नाम बाद में घोषित किया गया. हालांकि, श्राद्ध पक्ष लगने के बाद से बीजेपी की भी सूची नहीं आएगी. बताया जा रहा है कि, श्राद्ध पक्ष के बाद ही बीजेपी भी अपनी तीसरी सूची जारी करेगी.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: 'सत्ता पाने के लिए झूठे वादे करने का राहुल गांधी का मॉडल हुआ विफल', अनुराग ठाकुर ने बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget