एक्सप्लोरर

MP Election 2023: कमलनाथ के बाद जीतू पटवारी का CM शिवराज पर हमला, कहा- 'नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे का वीडियो...'

MP Election 2023: पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि, शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है. शिवराज सिंह चौहान को करप्शन के लिए भगवान से माफी मांगना चाहिए.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. कांग्रेस नेता लगातार प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को घेरने का प्रयास कर रहे है. एक दिन पहले जहां पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamal Nath) ने सीएम शिवराज पर जुबानी हमला बोला था, वहीं अब पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari) और कालापीपल से विधायक कुणाल चौधरी ने भी शिवराज सिंह चौहान पर एक बड़ा आरोप लगाया है. 

दरअसल, कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे देवेन्द्र प्रताप सिंह का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे शिवराज सिंह चौहान ने ही सार्वजनिक कराया है. जीतू पटवारी ने कहा कि, अब केन्द्र को शिवराज पर भरोसा नहीं है, नरेन्द्र सिंह तोमर सीएम न बने इसलिए शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो सार्वजनिक कराया. जीतू पटवारी ने कहा कि, भगवान शिवराज की नहीं सुनेंगे. शिवराज प्रदेश को लगातार कर्जदार बना रहे हैं. 

भगवान से माफी मांगे शिवराज
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि, शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है. शिवराज सिंह चौहान को करप्शन के लिए भगवान से माफी मांगना चाहिए. जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बन रही है. आईबी ने कांग्रेस को 138 सीट मिलने का सर्वे शिवराज को दिया, लेकिन शिवराज ने आईबी के सर्वे को भी नहीं माना. आईबी के सर्वे में कांग्रेस की सरकार बन रही है. बीजेपी ने करोड़ों रुपए बांटे, लेकिन सरकार नहीं बन रही है. 

जेल की सलाखों के पीछे होंगे ये माफिया
एबीपी न्यूज संवाददाता से चर्चा करते हुए कांग्रेस के विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि, माफिया तंत्र सरकार चला रहे हैं, सरकार में बैठे लोग उनके टुकड़ों पर पल रहे हैं और उन्हें संरक्षण दे रहे हैं. सरकार ने माफिया तंत्र के द्वारा कर्मचारी की हत्या कराई है, इसका जवाब 3 तारीख के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मिलेगा. सरकार बदल रही है और ये जो माफिया तंत्र हैं और इनको संरक्षण देने वाले नेता जेल की सलाखों के पीछे होंगे.

एमपी में हर तरह का माफिया इनके राज में फला फूला है. पहले विधायक खरीदी और अब चुनाव का खर्चा इन्होंने माफियाओं से ही निकाला है. शिवराज सिंह माफियाओं के दम पर ही विधायक खरीदते हैं. सरकार को जिन रेत ठेकों से 1200 करोड़ मिले थे, उसे अब आधे कर दिए, शराब माफिया जो लोगों की हत्या कर रहे हैं, उन्हें ये संरक्षण दे रहे हैं. 
   
कमलनाथ ने लगाए था यह आरोप
एक दिन पहले ही पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शहडोल में हुई पटवारी की हत्या को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाए थे. पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा था कि, शहडोल में रेत माफिया द्वारा अवैध खनन रोकने गए पटवारी प्रसन्न सिंह को ट्रैक्टर से कुचलकर मार देने का जघन्य वारदात सामने आया है.

यह पहला मौका नहीं है, जब मध्य प्रदेश में रेत माफिया ने इस तरह से किसी सरकारी व्यक्ति को कुचल कर मार दिया हो. मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के दौरान पनपा भ्रष्टाचार और घोटालों के कारण यह स्थिति बनी है.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: मतगणना प्रशिक्षण बैठक में पहुंचे कमलनाथ, कहा-'पूरी निर्भीकता के साथ काम करें, कांग्रेस की सरकार बनने पर...'

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget