एक्सप्लोरर

MP Election 2023: ‘मुझे टिकट न दिया जाए, मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा’, आखिर BJP एमएलए ने क्यों लगाई हाईकमान से ऐसी गुहार?

MP Election 2023 News: मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर से बीजेपी एमएलए जालम सिंह पटेल ने अपनी विधानसभा की टिकिट की दावेदारी छोड़ दी है. उन्होंने पार्टी से आग्रह किया है कि उन्हें टिकट न दी जाए.

Jabalpur News: मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर से बीजेपी एमएलए जालम सिंह पटेल ने अपनी विधानसभा की टिकिट की दावेदारी छोड़ दी है. उन्होंने पार्टी से आग्रह किया है कि उन्हें टिकट न दी जाए क्योंकि वे अपने बड़े भाई केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के चुनाव में काम करेंगे. पार्टी ने सिटिंग एमएलए जालम सिंह पटेल की फिलहाल नरसिंहपुर विधानसभा सीट से टिकट काट दी है.

बड़े भाई की मदद करेंगे एमएलए जालम सिंह पटेल

दरअसल,बीजेपी ने अपने चौंकाने वाले फैसले के तहत नरसिंहपुर सीट से वर्तमान विधायक जालम सिंह पटेल की जगह उनके बड़े भाई और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है. प्रहलाद पटेल अपने राजनीतिक करियर में पहली दफा विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

विधायक जालम सिंह ने की एबीपी न्यूज़ से बात

एबीपी न्यूज़ से चर्चा में विधायक जालम सिंह पटेल ने कहा कि, मेरे बड़े भाई प्रहलाद पटेल नरसिंहपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं. मैं उनको जितने में अपनी भूमिका अदा करुंगा. लगातार जनता की सेवा कर रहा हूं और इस बार भी जनता का आशीर्वाद हमें प्राप्त होगा.

जब उनसे पूछा गया कि पार्टी अगर आपको कहीं और से प्रत्याशी बनती है तो इसके जवाब में जालम सिंह पटेल ने कहा, ’मैं पार्टी से आग्रह करूंगा कि मुझे कहीं और से टिकट नहीं दी जाए. मैं अपने बड़े भाई की विधानसभा में रहकर उनका सहयोग करूंगा.’

गिव अप योर टिकट' के फंडे पर चल रही बीजेपी!

पार्टी से जुड़े अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि 'गिव अप योर टिकट' प्लान के तहत पार्टी के मौजूदा विधायक जालम सिंह पटेल की जगह बड़े भाई और कद्दावर नेता प्रहलाद पटेल को टिकिट दिया गया है. इसके साथ ही महाकोशल इलाके की एक और सीट पर संभावित उम्मीदवार का टिकट भी इसी प्लान के तहत काटा गया है. मंडला जिले की निवास विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते टिकट के प्रमुख दावेदार थे लेकिन दो दिन पहले घोषित 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में उनका नाम काटकर उनके बड़े भाई और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को यहां से टिकट दी गई है. माना जा रहा है कि 'गिव अप योर टिकट' प्लान के तहत अगली सूची में कुछ और विधायकों या संभावित दावेदारों की टिकट कट सकती है.

ये भी पढ़ें: MP News: उज्जैन दुष्कर्म मामले पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, कहा- ‘जांच के लिए SIT का गठन, एक हिरासत में’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget