एक्सप्लोरर

MP Election 2023: सीएम शिवराज के गृह जिले सीहोर में कांग्रेस ने लगाई सेंध, BJP नेता जसपाल सिंह अरोरा कांग्रेस में शामिल

MP Election: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि, बीजेपी में कार्यक्रम हो रहे हैं, लेकिन मुझे आमंत्रित नहीं किया जा रहा है. सीएम के साथ रहने के बाद भी मैं उपेक्षित हो रहा था.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस (Congress) ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के गृह जिले सीहोर (Sehore) में बड़ी सेंध लगाई है. पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जसपाल सिंह अरोरा (Jaspal Singh Arora) ने भी बीजेपी (BJP) छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की है. पीसीसी चीफ कमलनाथ ने वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा को कांग्रेस में सदस्यता दिलाई है. इस मौके पर जसपाल सिंह अरोरा ने मीडिया से कहा कि, उपेक्षा की वजह से दुखी होकर उन्होंने बीजेपी छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की है.

वहीं एबीपी न्यूज से बातचीत कर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व वरिष्ठ बीजेपी नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि, 20 साल हो गए मुझे भारतीय जनता पार्टी में काम करते हुए. मैं कहीं न कहीं दुखी था, क्योंकि मेरा एक भी कार्यकर्ता मंडल में, जिले में बूथ कमेटी में शामिल नहीं किया गया. मैंने दो-दो बार जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनाव जीता, जिला पंचायत अध्यक्ष रहा, एक बार नगर पालिका अध्यक्ष रहा, लेकिन मुझे पार्टी ने कही भी एडजेस्ट नहीं किया, बल्कि कई जगह मेरी बेइज्जती भी हुई.
 
कार्यक्रमों में नहीं करते थे आमंत्रित
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने आगे कहा कि, कार्यक्रम हो रहे हैं मुझे आमंत्रित नहीं किया जा रहा है. सारे कार्यक्रम एक रिसॉर्ट में हो जाते हैं, रिसॉर्ट में होने वाले कार्यक्रमों में वे जिसे चाहते हैं उसे बुलाते हैं. ये पार्टी चल रही है या कोई कंपनी चल रही है. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा से जब पूछा गया कि, टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं, तो उस पर उन्होंने कहा कि, मैं टिकट नहीं मिलने से नाराज नहीं हूं. मुख्यमंत्री के साथ रहने के बाद मैं उपेक्षित हो रहा था. जब वे सीएम नहीं थे, तब भी मैंने उन्हें महसूस नहीं होने दिया, आज भी मैं उनके साथ हूं, लेकिन संगठन ने मेरी उपेक्षा की है. 200 लोगों के साथ हमने कांग्रेस ज्वाइन की. 

रीवा में भी लगाई सेंध
जसपाल सिंह अरोरा ने आगे कहा कि, 5 हजार से 10 हजार लोग आने थे, लेकिन कमलनाथ ने कहा कि आचार संहिता है इसलिए ज्यादा लोग मत लाएं. 1998 में मुझे टिकट कमलनाथ ने दिया था. कांग्रेस में भी रिसॉर्ट वाली राजनीति होने लगी थी, इसलिए मैं छोड़कर यहां आ गया था. यहां भी अब रिसॉर्ट वाली राजनीति शुरु हो गई इसलिए मैं छोड़कर चला गया. वहीं कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के अलावा रीवा में भी सेंध लगाई है. रीवा से बीजेपी के वरिष्ठ नेता व अधिकार पंचायत राज संगठन मध्य प्रदेश के संयोजक विकास तिवारी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है. तिवारी के साथ जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच और 200 से ज्यादा जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है.

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh Survey: बीजेपी की टेंशन बढ़ा देगा ये लेटेस्ट सर्वे, मध्य प्रदेश में मिल रहीं सिर्फ इतनी सीटें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget