एक्सप्लोरर

Jan Akrosh Yatra: सीएम शिवराज के गृह जिले में पहुंची कांग्रेस की 'जन आक्रोश यात्रा', नेताओं ने जनता से किए ये 11 वादे

MP Elections: कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत 19 सितंबर से हुई थी. यह यात्राएं 11 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगी. सभी यात्राएं अलग-अलग क्षेत्रों से निकाली जा रही है.

MP Elections 2023: बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का आज से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जिले में प्रवेश होने जा रहा है. पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के नेतृत्व में यह यात्रा सीहोर जिले में प्रवेश कर रही है. यह यात्रा सीहोर जिले में इछावर विधानसभा से प्रवेश करने जा रही है, जबकि दो दिन 6 अक्टूबर को यह यात्रा सीहोर जिला मुख्यालय पहुंचेगी. 

सीहोर जिले के इछावर विधानसभा में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का सुबह 10 बजे प्रवेश हुआ. सुबह 10 बजे क्रिसेंट चौराहा से यात्रा प्रारंभ हुई, जबकि सुबह 10.15 बजे रफीकगंज जोड़, 10.20 बजे फूलमोगरा जोड़, 10.30 बजे गुड़भेला, 10.40 बजे मोगराराम, 10.50 बजे आमाझिर, 10.55 बजे लसूडिय़ाराम, 11 बजे भाऊखेड़ी पहुंचेगी, जहां सभसा का आयोजन हुआ. दोपहर 12 बजे नरसिंहखेड़ा जोड़, 12.10 बजे दुर्गपुरा, 12.15 बजे धामन्दा, 12.30 बजे अमलाहा पहुंचेगी, यहां से आष्टा के लिए रवाना हुई. 

सीहोर जिला मुख्यालय पर बड़ी सभा

पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा सुबह 10 बजे सीहोर जिले की इछावर विधानसभा में प्रवेश की. यहां से यह यात्रा आष्टा रवाना होगी. पूर्व विधायक पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि, कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आष्टा के बाद 6 अक्टूबर को सीहोर विधानसभा पहुंचेगी. सुबह 10 बजे यह यात्रा सीहोर विधानसभा में प्रवेश करेगी. नगर में भोपाल नाका से कोतवाली चौराहा, बड़ा बाजार पहुंचेगी, जहां जनसभा का आयोजन किया गया है. 

11 हजार किमी का सफर तय कर रही यात्राएं

कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही सातों जन आक्रोश यात्राओं की शुरुआत 19 सितंबर से हुई थी. यह यात्राएं प्रदेश भर में 11 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगी. सभी यात्राएं अलग-अलग क्षेत्रों से निकाली जा रही है. यह यात्रा प्रदेश के हर बड़े शहर में जाएगी, जैसे मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, देवास, श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, गुना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, भेापाल, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सतना, रीवा, सीधी, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा जिले की सभी विधानसभाओं को कवर करेगी. इस दौरान जन आक्रोश यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता जनता से कमलनाथ द्वारा किए गए 11 वादे बता रहे हैं. 

जनता से कर रहे यह 11 वादें

1. महिलाओं को 1500 रुपए महीने मिलेगा.
2. 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा.
3. 100 यूनिट बिजली का बिल माफ, 200 यूनिट का बिल हॉफ होगा.
4. किसानों का कर्ज होगा माफ होगा.
5. पुरानी पेंशन योजना लागू होगी.
6. 5 हॉर्स पावर सिंचाई की बिजली फ्री होगी.
7. किसानों के बिजली बिल माफ होगा.
8. ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.
9. 12 घंटे सिंचाई के लिए बिजली मिलेगी.
10. जातिगत जनगणना कराएंगे.
11. किसानों के मुकदमे वापस होंगे.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन के चुनावी मैदान में उतरने की कर रहे तैयारी? BJP ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget