एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस का CM फेस कौन, पार्टी के बड़े नेताओं के जवाब के क्या हैं मायने?

MP Assembly Elections: मध्य प्रदेश में कमलनाथ कांग्रेस का चेहरा होंगे या नहीं, इसको लेकर सवाल बरकरार हैं. पार्टी नेताओं का कहना है कि सीएम फेस की घोषणा चुनाव के बाद किया जाएगा.

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस में 'सीएम फेस' को लेकर कन्फ्यूजन बढ़ता जा रहा है. जब यह मान लिया गया था कि कमलनाथ ही 'सीएम फेस' होंगे, तब पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने उनके नाम को तवज्जो ना देकर कई सवालों को जन्म दे दिया है. अब इसको लेकर मध्य प्रदेश के नेताओं में भी एक बार फिर से बयानबाजी शुरू हो गई है. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की एक बड़ी बैठक पिछले दिनों दिल्ली में हुई थी. बैठक के तुरंत बाद संवाददाताओं से बातचीत में राहुल गांधी द्वारा कमलनाथ को 'सीएम फेस' बनाए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल को टाल देने से कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं.

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में 'सीएम फेस' अभी तय नहीं है. कांग्रेस पार्टी  चुनाव जीतने के बाद विधायक लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेंगे. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने जवाब दे दिया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से ही मुख्यमंत्री का चुनाव होगा. कांग्रेस सत्ता में आती है, तो विधायक ही मुख्यमंत्री के चेहरे का चुनाव करेंगे. लेकिन कांग्रेस कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है और वह मुख्यमंत्री बनें, इस बात को लेकर पार्टी में सहमति है. 

क्या इस वजह से घोषणा से बच रही कांग्रेस?
यहां बताते चले कि मध्य प्रदेश में अभी पीसीसी चीफ होने के नाते कमलनाथ चुनावी अभियान की अगुवाई कर रहे हैं. दिल्ली में बैठक के पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित राज्य के तमाम आला नेता कमलनाथ को सीएम प्रोजेक्ट करने के नाम पर सहमत दिख रहे थे लेकिन किन्हीं वजहों से आलाकमान उनके नाम की औपचारिक घोषणा नहीं कर रहा है. इसी वजह से बयानबाजी का नया दौर शुरू हो गया है. 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ली चुटकी
उधर, कांग्रेस की इस राजनीति पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी चुटकी लेने से नहीं चूके. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का बयान कांग्रेस की अंतर्कलह को बताता है. गोविंद सिंह ने साफ कर दिया कि जो स्वयं खुद को भावी मुख्यमंत्री कह रहे हैं, उनके अलावा कोई उन्हें मुख्यमंत्री नहीं कह रहा है. जो बात राहुल गांधी ने बंद कमरे में कही थी,वह गोविंद सिंह ने सबके सामने कह दी.

ये भी पढ़ें: MP Elections 2023: चुनावी साल में CM शिवराज का एलान- इंदौर में बनेगा अहिल्या लोक, नेहरू स्टेडियम को लेकर दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget