एक्सप्लोरर

MP Election 2023: काउंटिंग से पहले कांग्रेस को सता रहा डर, जानें क्यों दिन-रात प्रत्याशी काट रहे स्ट्रांग रूम का चक्कर?

MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के रिजल्ट 3 दिसंबर को आएंगे, मगर अभी से कांग्रेस के प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है. प्रत्याशी दिन-रात स्ट्रांग रूम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर हार जीत का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और मत पत्र में सुरक्षित हो गया है, मगर कांग्रेस के प्रत्याशियों के मन में कई तरह की शंकाएं जन्म ले रही है. शायद इसी के चलते स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए कांग्रेस ने भी कुछ निजी सुरक्षा कर्मी और कार्यकर्ताओं को तैनात कर दिया है. इसके अलावा प्रत्याशी खुद दिन-रात स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंच रहे हैं.

दरअसल, रविवार को उज्जैन जिले की महिदपुर के कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश जैन कांग्रेस नेताओं के साथ बरसते पानी में इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. यहां पर सभी सात विधानसभा सीट के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है. इंजीनियरिंग कॉलेज में ईवीएम के साथ-साथ डाक मत पत्र भी कड़ी सुरक्षा के बीच रखे गए हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि, यहां पर कांग्रेस के प्रत्याशियों के कुछ प्रतिनिधि और निजी सुरक्षा कर्मी भी दिन-रात चौकीदारी कर रहे हैं.

भोपाल में ले चुके हैं प्रशिक्षण

 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मकसूद अली ने बताया कि, वह भी दिनेश जैन के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे थे. इंजीनियरिंग कॉलेज सुरक्षा के इंतजाम उचित है इनके पहले भी कुछ कांग्रेस के प्रत्याशी और नेता इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंच चुके हैं. कांग्रेस के प्रत्याशी और उनके करीबी एजेंट भोपाल में मतगणना को लेकर प्रशिक्षण भी ले चुके हैं. जिन नेताओं ने प्रशिक्षण लिया है वह अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग एजेंट को पूरी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं.

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की ओर से मतगणना के दौरान कुछ सावधानी बरतने अपने को लेकर भी गाइडलाइन जारी हुई है. मध्य प्रदेश की कई विधानसभा सीट पर कड़ी टक्कर के साथ-साथ परिणाम में भी करीबी मामला होने की वजह से दोनों ही पार्टियों सचेत है.

डाक मत पत्र पर रहेगी विशेष नजर

मध्य प्रदेश में 339000 के आसपास डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान हुआ है. इस समय भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की नजर डाक मत पत्र पर रहेगी. गौरतलब है कि, मतगणना का पहला चरण डाक मत पत्र से ही शुरु होता है. महिदपुर के कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश जैन ने कहा कि, डाक मत पत्र इस बार कांग्रेस के पक्ष में रहेंगे. दूसरी तरफ उज्जैन उत्तर के बीजेपी प्रत्याशी अनिल जैन के मुताबिक कर्मचारी शुरू से बीजेपी के पक्ष में हैं. इसलिए डाक मत पत्र में भी बीजेपी की जीत होगी.

ये भी पढ़ें: MP Crime News: पति को बंधक बनाकर फर्जी जीआरपी अधिकारियों ने किया गैंगरेप, ट्रेन के इंतजार में बैठी थी महिला

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget