एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी को चप्पल से क्यों पीटा? जानिए पूरी बात

MP Election 2023 News: चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता क्या-क्या जतन नहीं कर रहे हैं, रतलाम के कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने टोने टोटके के चलते चप्पल से मार खाई.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक फकीर चप्पलों से पीट रहा है. इसे चुनाव जीतने का टोटका माना जा रहा है. इसी के चलते पारस अखिलेश ने एक दो नहीं बल्कि कई चप्पल खाई. 

विधानसभा चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है. इसी के चलते भाजपा और कांग्रेस में जमकर टोने टोटके भी चल रहे हैं. मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने एक फकीर के हाथों से खूब चप्पल खाई. दरअसल, पारस सकलेचा फकीर के लिए चप्पल और अन्य सामान लेकर गए थे लेकिन फकीर ने जैसे ही अपने हाथों में चप्पल ली, उन्हें पीटना शुरू कर दिया. ऐसा माना जाता है कि फकीर के हाथों से जिसने भी चप्पल खाई है उसकी मुराद पूरी हुई है. शायद इसी के चलते कांग्रेस प्रत्याशी ने भी चुनाव जीतने के लिए चप्पल से पिटाई भी मंजूर कर ली.

रेलवे स्टेशन के आसपास रहता है फकीर

रतलाम के रहने वाले राधेश्याम चौधरी ने बताया कि रेलवे स्टेशन के समय में एक फकीर रहता है जो लोगों को चप्पल से पीटता है. उस फकीर के पास आम लोगों के साथ-साथ कई वीआईपी भी जा रहे हैं. चुनाव का समय है इसलिए राजनीतिक दल के कार्यकर्ता और नेता भी पहुंच रहे है. 

वीडियो पर बीजेपी प्रवक्ता का बयान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि जब 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे, उस समय कांग्रेस के नेता फकीर को पकड़कर उनकी पिटाई करेंगे. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत पक्की है. ऐसे में कांग्रेस को टोने टोटके पर भरोसा है. आधुनिक समय में इस प्रकार के हथकंडे चुनाव जीतने के लिए इस्तेमाल करना हास्यास्पद है. मैंने जब वीडियो देखा तो मुझे यकीन तक नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: परिवार संग वोट डालने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने किया बड़ा दावा, बोले- ‘फिक्र नहीं…’ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget