एक्सप्लोरर

MP Election 2023: आचार संहिता लगते ही प्रशासन सक्रिय, अधिकारियों को दी जा रही ट्रेनिंग, फिर होगा टेस्ट

MP Assembly Election 2023: पुलिस और परिवहन विभाग के दस्ते के जरिए विभिन्न चौराहों पर चेकिंग जारी है. गाड़ियों से विभिन्न राजनीतिक दलों से संबंधित पोस्टर और अन्य निशान हटाए जा रहे हैं.

MP Assembly Election 2023: इंदौर में पीठासीन अधिकारियों का निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण आज से प्रारंभ हो गया है. होलकर साइंस कॉलेज में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के प्रभारी इन्दौर विकास प्राधिकरण के CEO राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए PPT तैयार की गई है. वहीं, ऑडियो एवं वीडियो के माध्यम से भी निर्वाचन की बारीकियों एवं EVM मशीन की क्रिया पद्धति के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है. कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी ने निर्देश दिए हैं कि प्रशिक्षण के बाद सभी पीठासीन अधिकारियों का टेस्ट होगा. इसके लिए प्रश्नपत्र तैयार कर लिया गया है. टेस्ट में कम नंबर आने पर पीठासीन अधिकारियों को पुनः परीक्षा भी देनी पड़ेगी.

वहीं, दूसरी ओर कार्यपालक दंडाधिकारियों और पुलिस तथा परिवहन विभाग के दस्ते के जरिए विभिन्न चौराहों पर चेकिंग जारी है. संभागीय परिवहन उड़नदस्ता के साथ की गई चेकिंग में वाहन चालकों को आचार संहिता के विषय में जागरूक करते हुए कार्रवाई की जा रही है. नियम उल्लंघन करने वाले इंदौर के 27 वाहनों पर 40 हज़ार रुपये की पेनल्टी लगाई गई. वाहनों से विभिन्न राजनीतिक दलों से संबंधित पोस्टर और अन्य निशान हटाए जा रहे हैं. 

संयुक्त कलेक्टर रोशनी वर्धमान को नोडल अधिकारी बनाया
इधर इंदौर में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए अभ्यर्थी, राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजित विभिन्न आयोजनों, वाहनों के उपयोग, सभा, रैली, आदि आयोजन की अनुमतियां/अनापत्तियां देने के लिए सिंगल विंडो की व्यवस्था की गई है. जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने व्यवस्था को सुचारू रूप से पूरी करने के लिए संयुक्त कलेक्टर रोशनी वर्धमान को नोडल अधिकारी बनाया है. 

जो संबंधित रिटर्निंग अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अनुमतियां/अनापत्तियां जारी करेंगी. सिंगल विंडो के लिए यहाँ तीन टीमें बनाई गई हैं. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉक्टर इलैया राजा टी के निर्देश पर आचार संहिता लगते ही प्रशासन लगातार सक्रिय है. राऊ विधानसभा क्षेत्र में बीती रात फ्लैग मार्च भी निकाला गया.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: इंदौर की 3 विधानसभा सीटों के टिकट इसलिए किए गए होल्ड, कहीं अंतर्विरोध तो कहीं युवा चेहरे की दरकार

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget