एक्सप्लोरर

MP Election 2023: नीमच में जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव के बाद बीजेपी कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने दर्ज की FIR

MP Elections 2023: बीजेपी अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहे अपार जन समर्थन से घबराए कांग्रेसियों ने नीमच में यात्रा पर हमला कर वाहनों में तोड़फोड़ की है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में मंगलवार को बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है. सियासी बवाल के बाद बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी ने जहां इस घटना के लिए कांग्रेस को दोषी करार दिया है तो वहीं, कांग्रेस ने कहा है कि जनता के विरोध को देखते हुए बीजेपी तुरंत अपनी इस यात्रा को रोके.

दरअसल, मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनसा तहसील के रावली कुंडी में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर बुधवार को पथराव किया गया. पथराव में कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा. पथराव के दौरान रथ में बीजेपी नेता मौजूद थे. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री मोहन यादव भी यात्रा में शामिल थे. इस मामले में नीमच पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

'यात्रा को मिल रहे समर्थन से घबराई कांग्रेस'
मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हमारी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे 'कांग्रेसी गुंडे' हैं. शर्मा ने कहा कि ये आलोचना करने के लायक नहीं है बल्कि गंभीर अपराध किया गया है. कांग्रेस इस यात्रा को मिल रहे समर्थन को देखकर घबरा गई है.

'कड़ी कानून कार्रवाई करेंगे'
बीजेपी अध्यक्ष वी डी शर्मा ने ट्वीट करते हुए आगे कहा,"बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहे अपार जन समर्थन से घबराए कांग्रेसियों ने नीमच में यात्रा पर हमला कर वाहनों में तोड़फोड़ की है. मैं कांग्रेस की इस हरकत की कड़ी आलोचना करता हूं, इन गुंडों को हम बिल्कुल भी नहीं छोड़ेंगे. इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी."

'बच्चों, महिलाओं को डंडों से पीटना गलत'
वहीं, नीमच में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव को कमलनाथ ने तकलीफ दे तो बताया लेकिन साथ ही तंज भी किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा,"नीमच, मध्यप्रदेश का ये वीडियो तकलीफदेह है, लेकिन धरातल की असलियत भी दर्शाता है. शिवराज की 'अवसरवाद यात्रा' के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है. पाप का घड़ा भर गया है. हम हिंसा के कदापि पक्षधर नहीं, पर आक्रोशित युवाओं और महिलाओं को पुलिसीया डंडों से पीटना, दबाना भी उचित नहीं."

'फौरन बंद करें यात्रा'
कमलनाथ ने आगे लिखा,"मेरा मध्य प्रदेश के 8.5 करोड़ साथियों से विनम्र अनुरोध है कि केवल वोट की चोट से बीजेपी को सबक सिखाएं.
मेरा सीएम शिवराज से भी अनुरोध है कि आए दिन जनता के विरोध को देखते हुए कुछ सीख लें और 'अवसरवाद यात्रा' को फौरन समाप्त कर दें ताकि प्रदेश की शांति भंग न हो."

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: कमलनाथ-दिग्विजय को लेकर अमित शाह के कटाक्ष पर रणदीप सिंह सुरेजवाला का पलटवार, पूछे ये पांच सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget