एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'पनौती' वाले बयान से मध्य प्रदेश में भी चढ़ा सियासी पारा, अब BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी को बताया 'मंदबुद्धि'

MP Election 2023: बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस आज अपना अस्तित्व खो रही है, इसका एक बड़ा कारण राहुल गांधी और उनकी शब्दावली है.

MP Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा 'पनौती' कहे जाने पर अब मध्य प्रदेश में भी सियासी घमासान शुरू हो गया है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जहां 'पनौती' को एक नकारात्मक शब्द बताते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा है, वहीं बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnu Datt Sharma) ने राहुल गांधी को 'मंदबुद्धि' बता दिया है. बता दें कि मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक कहा है. उन्होंने कहा कि 'दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी ने जिस शब्द का प्रयोग किया है, वह उनकी 'मंदबुद्धि' को दर्शाता है.'

बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस आज अपना अस्तित्व खो रही है. इसका एक बड़ा कारण राहुल गांधी और उनकी शब्दावली है. शर्मा ने फिर कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि आज पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है. वहीं दुर्भाग्य है कि ऐसे महान व्यक्तित्व पर घटिया टिप्पणी करके राहुल गांधी ने एक बार फिर अपनी ओछी राजनीति का प्रदर्शन कर संपूर्ण देशवासियों का अपमान किया है. दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 'पनौती' को लेकर राजस्थान से शुरू हुई राजनीति को और हवा दे दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए 'पनौती' शब्द की व्याख्या की है.

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?
दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X पर लिखा है, 'पनौती का क्या अर्थ है? मैंने पता लगाया. यह एक नकारात्मक शब्द है. जब कोई काम होते-होते रह जाए तो उस इंसान को 'पनौती' कह दिया जाता है. पनौती शब्द का इस्तेमाल उस व्यक्ति के लिए किया जाता है, जो अपने आस-पास के लोगों के लिए दुर्भाग्य या बुरी खबर लाता है, इसीलिए इसे नकारात्मक शब्द कहते हैं. विश्व कप प्रारंभ होते ही सोशल मीडिया पर यह शब्द ट्रेंड करने लगा. यह किसके लिये कहा गया? स्टेडियम में हजारों लोग थे. बीजेपी ने मोदी जी को “पनौती” क्यों मान लिया? वे तो उनकी उनकी नजर में “विश्वगुरु” हैं.'

ये भी पढ़ें: MP News: कमलनाथ ने क्यों तैयार कराई IAS-IPS अधिकारियों की लिस्ट, क्या है आगे कांग्रेस का प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget